{"_id":"59c15d5e4f1c1b1f688b56d5","slug":"161505844574-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। धरना के बाद सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुुंची और धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार अपना वादा भूल गई है। सरकार ने वादा किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके लिए 120 दिन का समय निर्धारित किया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में अशोक आर्य, उषा चौधरी, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, विजय लक्ष्मी गौड़, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमती, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी, आरती वर्मा, सरोज वर्मा, मीरा चौधरी, विमला शर्मा, शशिकला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन