{"_id":"59aafd6a4f1c1b696a8b4792","slug":"161504378218-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतनवां रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतनवां रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एडीआरएम मुकेश कुमार ने शनिवार को नौतनवां रेलवे स्टेशन सहित रेल पटरियों का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं सहित साफ-सफाई, यात्री सुरक्षा जैसी कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। सुबह ग्यारह बजे पहुंचे एडीआरएम ने स्टेशन पर प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, सिग्नल रूम, स्टेशन मास्टर कार्यालय, टिकट घर, मालगोदाम और रेल पटरियों का निरीक्षण किया और मातहत अधिकारियों को यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में यात्रियों की सुरक्षा को रेलवे की प्राथमिकता बताया।
उन्होंने कहा कि नौतनवां रेलवे स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय महत्व का केंद्र है। इसके विकास के लिए रेलवे द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नही होने पर नाराजगी जाहिर करते हुये अधिकारियों को यात्री सुविधाओं से संबंधित कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिये। लगभग एक घंटे निरीक्षण के बाद वह टावर वैगन पर बैठकर रेल पटरी का निरीक्षण करते हुए लक्ष्मीपुर की तरफ रवाना हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालक प्रबंधक नीलिमा सिंह, यातायात निरीक्षक आनंदनगर प्रदीप कुमार दूबे, वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीके सिंह, मंडल सिग्नल निरीक्षक एसडी पाठक मौजूद रहे।