फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीडी समाज कल्याण को प्रतिकूल प्रविष्टि

डीडी समाज कल्याण को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 11 Aug 2017 07:11 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
डीडी समाज कल्याण को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
गोरखपुर। विभाग की योजनाओं की सही जानकारी न होने और मानीटरिंग में लापरवाही पर कमिश्नर अनिल कुमार ने उप निदेशक समाज कल्याण को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। इसी तरह लक्ष्य के मुताबिक राजस्व वसूली न होने पर उन्होंने एडीएम (फाइनेंस) महराजगंज समेत गोरखपुर और देवरिया के एआईजी स्टांप से स्पष्टीकरण मांगा है।
कमिश्नर शुक्रवार को मंडल के विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मंडल में गड्ढामुक्त सड़कों की जांच के लिए सिंचाई विभाग एवं आरईएस के इंजीनियरों की टीम बनाई है। टीम को जल्द जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। इसी तरह उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि स्वस्थ्य केंद्रों पर हमेशा दवाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी सीडीओ को इंसेफे लाइटिस प्रभावित गांव में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराने के साथ ही नियमित फ ागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। पेंशन योजनाओं की समीक्षा के दौरान महराजगंज में कई आवेदनों के लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द उनका निस्तारण कराने को कहा। कमिश्नर ने बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई, विद्युतीकरण, हैंडपंपों के रिबोर, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थापना, किताब एवं यूनीफ ार्म वितरण, प्रधानमंत्री आवास समेत कई योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम गोरखपुर राजीव रौतेला, डीएम कुशीनगर आंद्रा वामसी, डीएम देवरिया सुजीत कुमार, डीएम महराजगंज वीके सिंह और मंडल के सभी सीडीओ समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे। संचालन जेडीसी एसके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed