{"_id":"598a0ec04f1c1ba6048b48b4","slug":"161502219968-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने और आने पर चेक होगी पेंट्रीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने और आने पर चेक होगी पेंट्रीकार
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों के पेंट्रीकार में अब बार-बार गंदगी पाई गई तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। खानपान की खराब क्वालिटी को लेकर कैग की रिपोर्ट के बाद रेल प्रशासन ने पेंट्रीकार की द्विस्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है। इसके तहत ट्रेन के रवाना होने के पहले और गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद पेंट्रीकार में सफाई की जांच होगी। कामर्शियल विभाग की टीम जांच के दौरान वीडियोग्राफी भी कराएगी।
गोरखपुर स्टेशन पर सोमवार से इसकी शुरूआत भी कर दी गई। कोचीन एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस की पेंट्रीकार चेक की गई। वाणिज्य शाखा के अधिकारियों को सख्त निर्देश मिले हैं कि सभी ट्रेनों की रोजाना जांच कर रिपोर्ट भेजें। इसके अलावा अधिकारी ट्रेन में खानपान के सामान में अतिरिक्त चार्ज वसूली की भी पड़ताल करेंगे। गोरखपुर स्टेशन से ओखा एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर यशवंतपुर, गोरखपुर अहमदबाद एक्सप्रेस में पेंट्रीकार लगते हैं। इन ट्रेनों में खासकर मॉनीटरिंग होगी।