{"_id":"596d01e94f1c1b1e518b4658","slug":"161500316137-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी सहोदर पट्टी गांव की एक महिला की ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला के घरवालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रख कर अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
डुमरी सहोदर पट्टी गांव के निवासी गुलाब गुप्ता की 45 वर्षीय पत्नी सुमित्रा का रविवार की शाम को पडरौना नगर में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया था। घरवालों का कहना था कि सोमवार को दिन के करीब 11 बजे सुमित्रा को अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण हालत ज्यादा बिगड़ गई। तब अस्पताल के डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए अपने एक परिचित डॉक्टर के पास गोरखपुर भेज दिया, लेकिन न तो खुद एंबुलेंस उपलब्ध कराया और न ही कोई अन्य सुविधा दी। सरकारी एंबुलेंस से सुमित्रा को लेकर गोरखपुर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत करीब चार घंटा पहले ही हो गई है।
इससे नाराज परिवारीजन शव लेकर पुन: पडरौना नगर स्थित अस्पताल में डॉक्टर के पास ले आए और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि सुमित्रा की मौत इसी अस्पताल में हो गई थी, लेकिन डॉक्टर ने अपनी गलती छिपाने के लिए गोरखपुर भेज दिया था। हंगामे की सूचना पर पडरौना कोतवाली की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने सुमित्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय राय सिंह का कहना था कि मृतका के घरवाले डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। मृतका के पति के आने पर रात में मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।