{"_id":"595d04d74f1c1b22528b4794","slug":"161499268311-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल इकाई को सक्रिय बनाए पदा िकिारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल इकाई को सक्रिय बनाए पदा िकिारी
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुनील वंसल ने संगठन की नींव मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी जिला इकाई तो मजबूत है ही, हमें मंडल के संगठन पर भी ध्यान देना होगा। बैठक में 10 से 25 जुलाई के बीच सभी बूथ इकाइयों पर पौधरोपण कराने का लक्ष्य तय किया गया। साथ ही दीनदयाल के जन्मशती वर्ष पर हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक में सुनील बंसल ने कहा कि हमें मंडल इकाई को सक्रिय बनाना होगा। यदि मंडल स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो सेक्टर मजबूत होगा। बूथ इकाइयां भी मजबूत हो जाएंगी। मंडल को मजबूत बनाने के लिए कार्यसमिति की नियमित बैठक होनी चाहिए। नियमित संपर्क और संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में बूथ के प्रत्येक सदस्य को एक पौधा लगाना होगा। पौधों की देखभाल का जिम्मा भी बूथ समिति के जिम्मे होगा। नौ अगस्त को रक्त परीक्षण कार्यक्रम होगा। उसके बाद ब्लड देने वालाें की डायरेक्टरी बनाकर जिले को उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।
बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, उपेंद्र दत्त शुक्ला, जर्नादन तिवारी, लल्लन त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, रमेश, सुभाष युदवंश, सत्येंद्र सिन्हा, संतराज यादव, रामजियावन मौर्य, राहुल श्रीवास्तव, जयप्रकाश शाही, महेंद्र यादव, अरुण शुक्ला, पवन कसौधन, रामललित चौधरी आदि मौजूद थे।