{"_id":"595bf31d4f1c1b81798b4682","slug":"161499198237-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में छापा, मोबाइल और पैन ड्राइव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में छापा, मोबाइल और पैन ड्राइव मिला
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
जेल में छापा मारने के बाद बाहर आते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जेल के अंदर से डॉक्टर से रंगदारी मांगे जाने के बाद मंगलवार को देर रात एडीएम सिटी और एसपी सिटी विनय सिंह ने शहर के सभी सीओ के साथ जिला कारागार में छापेमारी की। करीब तीन घंटे की चेकिंग के दौरान बैरक नंबर 14 से एक मोबाइल और दो सिम कार्ड मिले। जेल सूत्रों के मुताबिक मोबाइल मिलने के बाद अफसरों ने एक-एक बैरक की चेकिंग कराई। इस दौरान बड़े अपराधियों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ भी की।
सीएम के करीबी डॉक्टर शिव शंकर शाही से रंगदारी और फिर डॉक्टर की सीएम से शिकायत के बाद गोरखपुर पुलिस हरकत में आई है। मंगलवार की सुबह भी एसएसपी और फिर एसपी सिटी ने जेल पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। दिन भर की कवायद के बाद एक बार फिर रात दस बजे के करीब एसपी सिटी विनय सिंह सभी सीओ, शहर के थानेदारों को लेकर जेल पहुंचे। करीब तीन घंटे तक अफसर अंदर ही रहे। रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ अफसर बाहर आए लेकिन कुछ ही देर में वे फिर अंदर चले गए। अफसरों को जेल के अंदर से मोबाइल, दो सिम कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। अभी तक बचने के लिए जांच की दलील देने वाले जेल के अफसर जेल से आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
जेल में जांच के दौरान एक मोबाइल और दो सिम कार्ड मिला है। सिम के नंबर और नाम की जांच की जा रही है।
- विनय सिंह, एसपी सिटी
25 मिनट बाद बैरक में दाखिल हो पाई पुलिस
करीब 9:50 बजे जिला कारागार गेट पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को गेट में दाखिल होने के लिए दस मिनट का इंतजार करना पड़ा। मुख्य गेट पर तैनात सिपाही ने गेट खोलने से ही इंकार कर दिया था। वहीं बैरक भी 15 मिनट बाद ही खोले गए। पुलिस अफसरों को बैरक तक पहुंचने में 25 मिनट का समय लग गया है। इसे पुलिस अफसर संदेह के निगाह से देख रहे हैं।
विज्ञापन
छुट्टी से लौटे वरिष्ठ जेल अधीक्षक
जेल के नवागत वरिष्ठ जेल अधीक्षक छुट्टी से वापस लौट आए। जेल से रंगदारी मांगे जाने और फिर पुलिस अफसरों के छापेमारी की खबर पाने के बाद वह छुट्टी से लौट आए है। मंगलवार की देर शाम वह जेल पहुंच गए थे।