{"_id":"594fbba24f1c1be0688b4807","slug":"161498397602-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खेल भावना पर फोकस करें खिलाड़ी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खेल भावना पर फोकस करें खिलाड़ी’
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
शिविर के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
खेल निदेशालय की ओर से सूबे के स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रहे केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना पर हमेशा ध्यान दें। खेल में जीत-हार तो लगी रहती है। हार से ही जीत के दरवाजे खुलते हैं। विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीसीएम एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी तरुण शुक्ला थे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि शिविर रीजनल स्टेडियम में 16 से 25 जून तक चला। अंतिम दिन 21 बालक और बालिकाओं को टीशर्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार, अजय सिंह, नफीस अहमद आदि प्रशिक्षक मौजूद थे।
खेल निदेशालय को भेजी जाएगी सूची
शिविर में भाग लेने वाले 13 बालक और आठ बालिकाओं के प्रदर्शन की सूची चयन कमेटी खेल निदेशालय को भेजेगा। इसके बाद खिलाड़ियों के चयन पर मुहर लगेगी। खेल निदेशालय ने आगरा में बालिकाओं और गोरखपुर में बालकों के बास्केटबॉल शिविर का संचालन किया था।
विज्ञापन
इनका हुआ सम्मान
बालिका वर्ग में अंजली शर्मा, प्राची ढिल्लन, वैशाली, आनंदी सिंह, सुप्रिया यादव, माधवी गुप्ता, अर्चना सिंह चौहान, निधि यादव और बालक वर्ग में मनीष कुमार, अनुराग राय, रवि भूषण, विकास गुप्ता, श्रेयस मिश्र, नवनीत यादव, अभिषेक राय, प्रशांत राय, प्रशांत पति त्रिपाठी, किशन कुमार, पुनीत सिंह, सिद्दार्थ प्रताप सिंह, राहुल कुमार वर्मा