{"_id":"5d0e59c48ebc3e465421280b","slug":"1561221556185-gorakhpur-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश में मंदिर पहुंचे 500 फरियादी, सीएम ने सुनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश में मंदिर पहुंचे 500 फरियादी, सीएम ने सुनी बात
Sun, 23 Jun 2019 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए शनिवार को पांच सौ से अधिक फरियादी रिमझिम बारिश के बीच मंदिर पहुंचे। खराब मौसम तथा लोगों की भीड़ देखते हुए सीएम ने हिंदू सेवाश्रम में फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई। करीब आधा घंटा तक वहां सीएम ने करीब 50 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने समस्या समाधान अधिकारी को बाकी लोगों के प्रार्थना पत्र लेने को कहा। सीएम इसके बाद कार्यालय पहुंचे तो वहां भी फरियादियों की भीड़ थी। यहां भी उन्होंने आधे घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।
सीएम से मुलाकात के लिए कुछ लोग शुक्रवार की देर रात में ही मंदिर पहुंच गए थे। बारिश के बीच लोगों ने अंदर व बाहर दुकानों के शेड के नीचे बैठकर रात काटी। उधर, मुख्यमंत्री सुबह उठने के बाद मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गोशाला गए। इसके बाद वह फरियादियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान बहुत से फरियादियों ने कहा कि वह लोग कई बार यहां आ चुके। यहां प्रार्थना पत्र देने बाद भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। वह लोग दौड़ लगाकर थक गए। इस पर मुख्यमंत्री ने अपने ओएसडी को कहा कि उन अधिकारियों को चिह्नित करिए जो आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।