{"_id":"5d0bca5f8ebc3e1dfb07bcb7","slug":"15610537772-gorakhpur-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल गर्मी से मिलेगी राहत, होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल गर्मी से मिलेगी राहत, होगी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून से पहले ही तर करेंगी बूंदे
शनिवार को 10 से 12 मिलीमीटर बारिश की संभावना
26 को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सूरज के साथ आंखमिचौली खेल रहे बादल अगले एक-दो दिनों में बूंदों की शक्ल लेकर गर्मी और उमस से राहत देंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के दस्तक देने से पहले शनिवार को अच्छी बारिश हो सकता है। 26 जून से मानसून सराबोर करेगा।
बृहस्पतिवार को भी दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने परेशान किया। दोपहर बाद बादल छंटने से सूरज के तेवर तल्ख हो गए। पारा करीब 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया। शाम तक मौसम फिर खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश के ऊपर एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से शनिवार को 10 से 12 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। उधर, बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। मानसून के 23 जून तक बिहार और 26 जून तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है।