फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आईएमए कि हड़ताल. आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल

आईएमए कि हड़ताल. आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल

Sun, 16 Jun 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
आईएमए  कि  हड़ताल. आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
medicine
    विज्ञापन
  • आज बंद रहेंगे शहर के निजी अस्पताल
  • कोलकाता में डॉक्टर संग मारपीट के विरोध में आईएमए ने लिया फैसला
  • गंभीर मरीजों का इलाज और आपातकालीन सुविधाएं रहेंगी चालू
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में सोमवार को शहर के अस्पतालों को बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान आपातकालीन सुविधाएं चालू रहेंगी। गंभीर रोगियों का इलाज किया जाएगा।

अध्यक्ष एपी गुप्ता व सचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि आईएमए चिकित्सा प्रतिष्ठानों व डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से सख्त केंद्रीय कानून बनाने की मांग कर रहा है। जिससे डॉक्टरों या क्लीनिक पर हमला करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल दंडित किया जाए। इस संबंध में पीएम को संगठन की तरफ से पत्र भी लिखा जा चुका है। उन्होंने मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ हिंसा की घटनाओं पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान डॉ आलोक पांडेय, डॉ एससी कौशिक, डॉ बबिता शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरे संगठनों ने भी दिया समर्थन

कोलकाता की घटना के विरोध में आईएमए के विरोध प्रदर्शन का उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रेप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। अध्यक्ष एसके डे व सचिव हेमंत कुमार ने कहा कि हम आईएमए के साथ हैं। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने भी आईएमए का समर्थन किया है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष जेपी नारायण ने डॉक्टरों के साथ हिंसा की घटनाओं को अमानवीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • शहर में पंजीकृत अस्पतालों, नर्सिंग होम की संख्या - लगभग 250
  • प्रतिदिन मरीजों की संख्या, एक अस्पताल या नर्सिंग होम पर- 80 से 100
  • प्रतिदिन संख्या- लगभग 25000 मरीज
( यह संख्या सामान्य ओपीडी के मरीजों की है। इसमें गंभीर रोग और आपातकालीन मरीजों की संख्या शामिल नहीं है)

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed