{"_id":"5d0685878ebc3e2a7e2bb66c","slug":"156070847511-gorakhpur-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर: जिला अस्पताल में घर से पंखा लेकर आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का कहर: जिला अस्पताल में घर से पंखा लेकर आ रहे लोग
Sun, 16 Jun 2019 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
dc fan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गर्मी की वजह से अस्पताल का पंखा नहीं दे पा रहा पर्याप्त हवा
- ह्दय विभाग के आईसीसीयू में लगे चार एसी में से दो खराब
जिला अस्पताल के इमरजेंसी के सभी वार्डों में पंखे चल रहे हैं। लेकिन ऊंचाई पर होने से इनसे पर्याप्त हवा नहीं मिल रही। इसीलिए लोग घर से पंखा लाकर लगा लिए। वहीं गर्मी में ह्दय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होती है। गर्मी उनके लिए खतरनाक है। लेकिन ह्दय विभाग के आईसीसीयू वार्ड में लगे चार एसी में से दो एसी खराब है।। लेकिन अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
मैं अपनी सास का इलाज कराने आई हूं। इनको ह्दय की बीमारी थी। गर्मी की वजह से इन्हें पीलिया हो गया है। यहां वार्ड की दो एसी खराब हैं।
मिशिला यादव, बेलीपार
मेरी सास को ह्दय की बीमारी है। तबीयत खराब होने पर एक सप्ताह से भर्ती कराई हूं। पर आईसीसीयू वार्ड की एक एसी खराब है।
सुशीला, निजामपुर
पिछले सोमवार से यहां भर्ती हूं। पित्त की थैली में पथरी की शिकायत है। गर्मी से निजात पाने के लिए घर से पंखा लाकर लगाना पड़ा है।
मालती, पिपराइच
प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। रोजाना चार से पांच मरीज प्रत्येक अस्पताल में आ रहे हैं। ह्दय रोगियों के लिए गर्मी का बढ़ना खतरनाक है। उन्हें ठंडे वातावरण की बहुत ही जरूरत होती है।
विज्ञापन विज्ञापन
डॉ एपी सिंह, प्राइवेट चिकित्सक
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।