{"_id":"5d06824c8ebc3e196e2f3675","slug":"156070764812-gorakhpur-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मां फिर बेटी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मां फिर बेटी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले मां फिर बेटी ने जहर खाकर दी जान
- पति ने कहा, बेटी से दुष्कर्म का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी
- मां की मौत की खबर सुन बेटी ने भी उठाया आत्मघाती कदम
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात मां- बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। पति ने तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उसकी पत्नी बेटी के साथ जबरन अनैतिक संबंध बनाए जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर खाकर जान दे दी। मां की मौत की खबर सुनते ही बेटी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। शनिवार को आरोपी की पत्नी उसके घर पहुंची और बेटी के चरित्र पर अंगुली उठाते हुए उसे भला-बुरा कहने लगी। उसकी बेटी पर महिला ने अपने पति से नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाया और उसे घसीटते हुए अपने घर ले जाने लगी। इस बात को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। पीड़ित पति ने कहा है कि उसकी पत्नी बेटे की इज्जत उछाले जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और रात करीब नौ बजे जहर खा लिया। जानकारी होते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर पहुंचे तो पता चला कि बेटी ने भी जहर खा लिया है। संभवत: उसे किसी से मां की मौत की जानकारी मिल गई थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेटी ने भी दम तोड़ दिया। मां बेटी की मौत की खबर सुन पूरा गांव जमा हो गया। एसओ महुली प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हर पहलु की जांच हो रही है। एसपी आकाश तोमर ने कहा कि किशोरी के पिता ने तहरीस में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।