{"_id":"5d054ce48ebc3e2e62588294","slug":"15606284412015-gorakhpur-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की पढाई के लिए 15 शिक्षक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस की पढाई के लिए 15 शिक्षक तैनात
Sun, 16 Jun 2019 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एम्स : एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 20 शिक्षकों की नियुक्ति
- इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, 50 छात्रों का होगा बैच
- पहले वर्ष में एनाटॉमी, फि जियोलॉजी और बॉयोकेमेस्ट्री की होगी पढ़ाई गोरखपुर। जुलाई के अंतिम या अगस्त के पहले सप्ताह से एम्स में नवनिर्मित ओपीडी भवन में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो सकती है। इसके लिए 20 शिक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है। पहले बैच में एमबीबीएस की 50 सीटों पर प्रवेश होगा। उम्मीद है कि 20 जून तक कार्यदायी संस्था न्यू ओपीडी भवन को एम्स प्रशासन को हैंडओवर कर देगी।
विज्ञापन
शहर के कूड़ाघाट में गन्ना शोध संस्थान के 112 एकड़ भूमि पर एम्स का निर्माण चल रहा है। एम्स में 24 फरवरी से ओपीडी शुरू कर दी गई। अब यहां जल्द ही एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई में एमबीबीएस छात्रों की काउंसलिंग पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जुलाई के ही अंतिम या अगस्त के पहले सप्ताह में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 20 शिक्षकों की तैनाती भी कर ली गई है।
विज्ञापन
परिसर में एमबीबीएस की पढ़ाई लेक्चर हॉल में की जाएगी। इसके लिए चार मंजिला भवन तैयार किया जा रहा है। इसमें ऑडिटोरियम, लेक्चर हॉल, आधुनिक क्लास रूम, लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं बन रही हैं। एमबीबीएस के पहले वर्ष में एनाटॉमी, फि जियोलॉजी और बॉयोकेमेस्ट्री की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
एम्स जोधपुर कर रहा है मॉनीटरिंग
एम्स के निर्माण, ओपीडी संचालन, एमबीबीएस प्रवेश, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति की जिम्मेदारी एम्स जोधपुर को सौंपी गई है। जोधपुर एम्स के निदेशक डॉ संजीव मिश्र की निगरानी में यहां काम हो रहा है। इसके लिए जोधपुर एम्स में गोरखपुर एम्स का स्पेशल सेल बनाया गया है।अगस्त के पहले सप्ताह से एमबीबीएस के छात्रों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए 20 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जून के अंत या जुलाई में काउंसलिंग के बाद प्रवेश प्रक्रिया और कक्षा संचालन शुरू होगा।
एनआर विश्नोई, उप निदेशक, एम्स
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।