फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गगहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार

गगहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
गगहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार
hathkadi
गोरखपुर। गगहा इलाके में मौसी के घर आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी रोहित अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार को थाने में किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


दर्ज केस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात वह मौसेरी बहन के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वहां पर मुर्गी फार्म पर मौजूद चार युवक उसे अगवा कर बागीचे में ले गए और दुष्कर्म किया। किशोरी के घरवालों के आने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। पहले तो पुलिस केस दर्ज करने की जगह मामले को रफा दफा करने में जुटी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा था कि पीड़िता ने बयान में दुष्कर्म की बात नहीं कही है। हालांकि एसएसपी की सख्ती के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच में अज्ञात चार लोगों का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी भी कर ली है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच में चार अज्ञात आरोपियों की पहचान हो गई थी। उनकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है, जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed