फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जंगल में छोड़ दिया गया तेंदुआ

जंगल में छोड़ दिया गया तेंदुआ

Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
जंगल में छोड़ दिया गया तेंदुआ
जंगल में छोड़ दिया गया तेंदुआ
विज्ञापन

पास जाने पर गुर्राने लगा, डॉक्टरों ने किया इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। परसा मलिक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में पकड़ा गया तेंदुआ देईभार विश्राम गृह में रखा गया है। वह शुक्रवार की रात में कुछ नहीं खाया। पिंजडे़ में गुर्राता रहा। अगर कोई पास जाता था तो तेजी से गुर्राने लगता था। रात में उसने किसी तरह से जल ग्रहण किया। पिंजडे़ में वह पूरी रात बेचैन रहा। शनिवार को सुबह भी कुछ नहीं खाया। दोपहर बाद बकरे का दो किलो मांस उसे दिया गया। उसे खाने के बाद तेंदुए पानी पीया फिर कुछ देर तक शांत बैठा रहा। उसकी देखभाल में वनकर्मियों व पशु चिकित्सकों की टीम लगी है। शनिवार को देर शाम उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को पकडे़ जाने के बाद तेंदुआ सबसे पहले मधवलिया रेंज लाया गया। जहां तेंदुए को उमस भरी गर्मी से हांफते देख रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने पानी पिलाने के बाद नहलाया। इसके बाद तेंदुए को गर्मी से राहत मिली तो वह दहाड़ें मारने लगा। डीएफओ के निर्देश पर शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे वनकर्मी तेंदुए को पिकअप से लेकर देईभार विश्राम गृह पहुंचे। बताया जाता है कि रात में तेंदुए के खाने के लिए मांस की तलाश की जाने लगी लेकिन देर रात हो जाने के कारण तेंदुए के लिए भोजन का इंतजाम नहीं हो सका। जिसके कारण तेंदुए को बिना भोजन किए केवल पानी के सहारे रात गुजारनी पड़ी। रेस्ट हाउस में भी तेंदुए को नहलाने व पानी पिलाने की जिम्मेदारी रेंजर ने खुद ले रखी थी। वहीं घायल तेंदुए के इलाज के लिए डॉ. योगेश, डॉ. संतोष को लगाया गया है। एसडीओ घनश्याम राय, रेंजर जगरनाथ प्रसाद, वन दरोगा अभिषेक सिंह, दिनेश तिवारी, फारेस्टर विजय बहादुर आदि भी उसकी देखरेख में लगे रहे। डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इलाज के बाद तेंदुआ स्वस्थ हो गया है। भोजन और पानी आराम से ग्रहण कर रहा है। शनिवार को देर शाम वनकर्मियों ने उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। बेहतर ढंग से देखभाल की वजह से तेंदुआ जल्द ठीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed