{"_id":"5d051c318ebc3e01e66267c9","slug":"156061597411-gorakhpur-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रख्.यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वाईडी सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रख्.यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वाईडी सिंह का निधन
Sun, 16 Jun 2019 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
नहीं रहे डाॅक्टर वाइडी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर पर सुबह करीब 4 बजे हृदय गति रुकने से हुआ निधन
- रविवार को अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार
- घर से लेकर बस्ती स्थित गांव कसियापुर में छाया मातम गोरखपुर। पूर्व एमएलसी और पूर्वांचल के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वाईडी सिंह का शनिवार सुबह करीब 4 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अंतिम संस्कार रविवार को अयोध्या में होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मूल रूप से बस्ती जनपद के कसियापुर हर्रैया के रहने वाले डॉक्टर वाईडी सिंह ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई की थी। वर्ष 2004 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के पहले वह यहीं पर 14 साल तक बाल रोग विभाग के अध्यक्ष भी रहे। बेहद मृदुभाषी डॉक्टर वाईडी सिंह के परिवार में बेटा, बेटी, पत्नी और एक पौत्र हैं। भाजपा से जुड़े होने के अलावा वह गोरक्षपीठ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में से थे। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह में उन्हें हार्ट अटैक आया। इससे उनकी मृत्यु हो गई। परिवार के लोग भोपाल में रहने वाली बेटी के आने का इंतजार कर रहे हैं। मेयर सीताराम जायसवाल, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय समेत अन्य लोगों ने उनके आवास पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सीएम ने जताई संवेदना
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ वाईडी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने एक शोक संदेश में कहा कि डॉ. सिंह के निधन से पूर्वी यूपी ने एक लोकप्रिय जननेता और ख्यातिलब्ध बाल रोग विशेषज्ञ को खोया है। उन्होंने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा उसके समग्र विकास में डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उनका निधन समाज तथा चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।