फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   160 किमी गति से दौड़ सकेंगी ट्रेनें

160 किमी गति से दौड़ सकेंगी ट्रेनें

Sun, 16 Jun 2019 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
160 किमी गति से दौड़ सकेंगी ट्रेनें
ट्रेन
    विज्ञापन
  • ट्रैक पर खतरनाक मोड़ चिन्हित होंगे, मजबूत पटरियां बिछेंगीं
  • एनईआर में पहले बाराबंकी से छपरा के बीच होगा काम
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रैकों पर ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की गति से दौडृ़ाने की तैयारी है। इसके लिए मजबूत पटरियां बिछाई जाएंगीं। रास्ते में खतरनाक मोड़ को चिन्हित किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे पहले बाराबंकी से छपरा के बीच काम कराया जाएगा।

रेलवे ने ट्रेनों की गति बढ़ाने और सुरक्षित सफर के मकसद से आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पटरियों और उसके नीचे रखे जाने वाले स्लीपर का वजन बढ़ाना भी इसी का हिस्सा है। पटरियां अधिक वजन की डाली जाएंगी ताकि गति तेज होने पर झटका न आए। इससे हादसे की गुंजाइश तो खत्म होगी ही, ट्रेनें अपनी निर्धारित गति से दौड़ भी सकेंगीं। मजबूत पटरियों पर राजधानी या हाईस्पीड ट्रेनों को चलाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। दूसरे चरण में ट्रैक पर मोड़ को चिन्हित किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कितनी स्पीड से ट्रेनें चल सकती हैं।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर जरूरत के हिसाब से मोड़ को सीधा भी किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो मोड़ वाले रास्ते पर ड्राइवर को गति नियंत्रण की सूचना दी जाएगी। अन्य जगहों पर अलग-अलग गति से ट्रेन चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि संरक्षा के साथ ट्रेनों की गति तेज करने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें बहुत सारे कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी श्रेणी का हो जाएगा ट्रैक

रेल ट्रैक पर ट्रेनों की गति के हिसाब से अलग-अलग श्रेणी बनाई गई है। लखनऊ से छपरा वाया गोरखपुर अभी डी स्पेशल श्रेणी में है। इस श्रेणी में ट्रेन की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे है। इसे सुधार कर बी श्रेणी में करने की योजना है ताकि गति 130 किमी प्रति घंटे हो जाए। जबकि ए श्रेणी में अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा निर्धारित है।

22 जून तक चार ट्रेनें निरस्त 

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से चार ट्रेनों का संचालन 22 जून तक निरस्त कर दिया है। (75221) सोनपुर-छपरा सवारी गाड़ी 15 से 22 जून, (75202) छपरा-सोनपुर सवारी गाड़ी 15 से 22 जून, (55008) गोरखपुर-पाटलीपुत्र एवं (55007) पाटलीपुत्र-गोरखपुर सवारी गाड़ी 16 से 22 जून तक निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन ने ट्र्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताया है। 

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed