{"_id":"5d051b558ebc3e01e6626744","slug":"1560615753178-gorakhpur-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी टोल टैकस की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी टोल टैकस की वसूली
Sun, 16 Jun 2019 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Toll Plaza
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में एनएचएआई शुरू कराएगी वसूली गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर रविवार की सुबह 8 बजे से नौतनवां के पास छपवा टोल प्लाजा पर वाहनों से टैक्स की वसूली शुरू की जाएगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव टोल की वसूली शुरू कराएंगे। इस सड़क का निर्माण एनएच की देखरेख में टीएनसी इंफ्रास्ट्रक्चर ने कराया है।
विज्ञापन
छपवा टोल का ठेका कोलकाता की फर्म टापलाइन को दिया गया है। इसका अनुबंध तीन माह के लिए किया गया है। इस कारण वहां पर जरूरी सुविधाएं नहीं हो पाई हैं। टोल पर एंबुलेंस, क्रेन के साथ अन्य सुविधाएं जरूरी हैं। लेकिन फिलहाल दोनों की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि टोल पर शौचालय का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
अभी अस्थायी रूप से फर्म को टैक्स वसूली की जिम्मेदारी दी गई है। इस नाते यहां पर क्रेन व एंबुलेंस की सुविधा अभी नहीं है। जब कोई स्थायी फर्म आएगी तो सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वैसे टोल पर पानी व अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रदीप श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।