{"_id":"5d03d42a8ebc3e61e90b9432","slug":"15605319992-gorakhpur-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से हाहाकार, सारी व्यवस्था बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से हाहाकार, सारी व्यवस्था बेकार
Sun, 16 Jun 2019 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों में तीन से चार घंटे हुई कटौती गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली निगम लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। लगातार अलग अलग इलाकों में घंटों की कटौती से लोगों में गुस्सा है। शुक्रवार को भी तारामंडल, मोहद्दीपुर, राप्तीनगर, शास्त्री नगर समेत अन्य इलाकों में तीन से चार घंटे तक कटौती हुई।
विज्ञापन
तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े जीडीए फीडर के पश्चिमी इलाके में अंडरग्राउंड केबिल के तार में बृहस्पतिवार की देर रात से ही तकनीकी खामी आ गई थी। शुक्रवार की दोपहर 12 तक तार फुंक गया था जिसे शाम सात बजे सही किया गया। मोहद्दीपुर में भी तकनीकी खामी से सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति प्रभावित हुई जो दोपहर एक बजे बहाल हो सकी। खोराबार के जूही कॉलोनी का हाल तो और खराब था। दिनभर यहां बिजली की आवाजाही लगी रही। लो-वोल्टेज ने भी बेहाल किया। जगन्नाथपुर में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। राप्तीनगर के जंगल सालिकराम इलाके में दोपहर 11 बजे गुल हुई बिजली दोपहर दो बजे आई।
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट को खोजने में काफी परेशानी आती है। शहर में लोड अचानक बढ़ने की वजह से भी यह होतरा है। फीडर बंद करने और शुरू करने पर अक्सर ट्रिपिंग से भी फॉल्ट होकर बिजली कटौती हो जाती है।
विज्ञापन
एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।