फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंडल में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, नौ की मौत

मंडल में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, नौ की मौत

Thu, 13 Jun 2019 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंडल में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, नौ की मौत
गोरखपुर/लखनऊ। बस्ती-गोरखपुर मंडल में बुधवार दोपहर आई आंधी-बारिश से नौ की जान चली गई। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आठ की मौत हो गई। सिद्धार्थनगर में चार, देवरिया में तीन और कुशीनगर व महराजगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर में आंधी से टिन शेड गिरने से मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य में लगे बिहार के कटिहार के मजदूर रहीम (30) की मौत हो गई, जबकि शमीम और खुशबुल घायल हो गए। शोहरतगढ़ के चोहट्टा गांव निवासी बृजभान यादव (30) की खेत से लौटते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। ढेबरुआ निवासी विशाल (22) की साइकिल से घर लौटते समय पेड़ गिरने से मौत हो गई। आठ वर्षीय गोलू घायल हो गया।
विज्ञापन


डुमरियागंज के त्रिलोकपुर क्षेत्र के पेड़रा गांव निवासी बुधना (65) पर बाग में पेड़ गिरने से मौत हो गई। बिस्कोहर में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास टिन शेड गिरने से संतोष पांडेय और चिल्हिया के संतोरी गांव में पेड़ गिरने से 12 वर्षीय मनीषा जख्मी हो गई।देवरिया के भलुअनी कस्बे में सोलर प्लेट और बिजली का खंभा चाय की दुकान पर गिरने से चाय विक्रेता के पुत्र शुभम (22) की मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा विशाल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीबाजार के पथरहट गांव निवासी इसरावती (55) की बिजली गिरने से मौत हो गई। गौरीबाजार के अमारी गांव में पक्की दीवार ढहने से रामनयन प्रजापति  के नौ वर्षीय बेटे छोटे की मौत हो गई। रघवापुर गांव में टिन शेड गिरने से 75 वर्षीय चंपिया देवी घायल हो गईं। कुशीनगर में गोपी यादव के भांजे विवेक (13) की बिजली गिरने से मौत हो गई। 

गुजरात तट से आज टकराएगा तूफान ‘वायु’

चक्रवात ‘वायु’ गुजरात के तट की ओर बढ़ने के साथ ही बेहद खतरनाक तूफान में तब्दील हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह के वक्त यह वेरावल तट से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा। हालांकि आमतौर पर तूफान टकराने के बाद कमजोर पड़ जाता है। लेकिन मौसम विभाग का आकलन है कि अगले 24 घंटे में यह चक्रवात काफी तबाही मचा सकता है। विभाग ने गुजरात और दमन द्वीव के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।  बुधवार को गृहमंत्रालय ने गुजरात के दस जिलों में आम अलर्ट जारी किया है। 

बूंदाबांदी से मौसम रह सकता है सुहाना

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी से अगले कुछ दिन सुहावने रह सकते हैं। 15 जून के बाद तेज बारिश की संभावना है। वहीं, मानसून के 24 जून तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। 

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed