फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अलीगढ़ की घटना के विरोध में कई संगठनों ने जताया विरोध

अलीगढ़ की घटना के विरोध में कई संगठनों ने जताया विरोध

Mon, 10 Jun 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ की घटना के विरोध में कई संगठनों ने जताया विरोध
अलीगढ़ की घटना के विरोध में शहर में उबाल
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अलीगढ़ में पिछले दिनों हुए मासूम बच्ची के साथ हैवानियत के विरोध में शहर के कई संगठनों ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत को श्रद्धांजलि देने के साथ आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग की। सभी की एक ही मांग थी कि आरोपियों के साथ पुलिस कड़ाई से पेश आए और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए केस का ट्रायल कर जल्द फांसी दिलाई जाए।

दिग्विजयनाथ महाविद्यालय के छात्र नेता अभय शाही के नेतृत्व में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। विश्वविद्यालय के छात्र नेता गौरव वर्मा ने कहा कि इस तरह के अपराध से समाज दूषित हो रहा है। इस दौरान छात्रनेता मनीष ओझा, अंशुमान पाठक, योगेश प्रताप सिंह, विख्यात भट्ट, प्रखर पांडेय, सम्राट प्रताप सिंह, अजय गुप्ता, नारायण दत्त पाठक, अभिनव सिंह, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार जागरूक नागरिक मंच, दिशा छात्र संगठन और स्त्री मुक्ति लीग के सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर हाथों में तख्तियां लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान रूबी, राजू, विकास, प्रतिभा, दीपक, मनोरमा, मुकेश, अंजली, जगदीश पांडेय आदि मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में गोलघर स्थित महात्मा गाँधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अनिल सोनकर, वसीम अहमद, डीएन चौधरी, बृजनारायण शर्मा, उमेश चंद्र खन्ना, महेंद्र मोहन तिवारी, सुमित पांडेय, अनुराग पांडेय, दिलीप कुमार निषाद, संजीव सिंह सोनू आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गुप्ता और आफताब अहमद के नेतृत्व में चेतना तिराहे से कैंडल मार्च निकाला और शास्त्री चौक तक गए। वहां दिवंगत मासूम को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान शनि गुप्ता, सौरभ, सुनील, अजय, जय भारत आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा की। सभा में प्रभात राय, चंचल, अनूप कुमार भारती, निखिल गुप्ता मौजूद रहे। वहीं गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रनेता मनीष जायसवाल के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विष्णु राज सिंह, शुभम मिश्रा, आदित्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सोशल थेरेपी फाउंडेशन, राष्ट्रबंधन समिति, क्षेत्र विकास संस्थान के नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं ने काली पट्टी बांधकर जूूलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लोगों से हस्ताक्षर भी कराए गए। विरोध दर्ज कराने वालों में निहारिका, अनुपमा, किरण, दुर्गेश त्रिपाठी, प्रवीन, धीरज, अभिषेक, राजेश, पूजा शाही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed