{"_id":"5cfd18e1bdec220771037223","slug":"15600908411924-gorakhpur-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी का दीक्षांत 24 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी का दीक्षांत 24 अगस्त को
Mon, 10 Jun 2019 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मानद उपाधि चयन के लिए समिति गठित की गई
- कुलाधिपति रामनाईक विद्यार्थियों को देंगे उपाधि गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का चौथा दीक्षांत समारोह 22 अगस्त को होगा। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जहां इस सत्र में सबसे पहले दीक्षांत समारोह होगा। समारोह की तैयारियों की देखरेख को इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रोेे. केजी उपाध्यक्ष को समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि लखनऊ में आयोजित राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मेलन में सभी विश्वविद्यालय के दीक्षांत की तिथि निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुलाधिपति रामनाईक 2018-19 में बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए और पीएचडी परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधि देंगे।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि पिछले वर्ष विश्वविद्यालय ने मेट्रोमैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन को मानद उपाधि दी गई थी। इस वर्ष भी देश के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को उपाधि देने की योजना है। ऐसी विभूति को चिह्नित करने और नामों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।