फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ईद नजदीक, बाजारों में रौनक बढ़ी

ईद नजदीक, बाजारों में रौनक बढ़ी

Fri, 31 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ईद नजदीक, बाजारों में रौनक बढ़ी
ईद नजदीक, बाजारों में रौनक बढ़ी
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। रमजान माह में जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, ईद नजदीक देख बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। बाजारों में खूब खरीददारी की जा रही है। इस बीच शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा होगी। मुस्लिम परिवारों में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं।
ईद से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। यह भी मान्यता है कि जितनी ज्यादा दूर से अलविदा की नमाज पढ़ने नमाजी जुमा के दिन आते हैं, उतना ही ज्यादा पुण्य मिलता है। यही वजह है कि शुक्रवार को शहर के मस्जिदों में दूरदराज व देहात क्षेत्र से भी लोग नमाज अदा करने पहुंचेंगे। मौलाना अब्दुल जब्बार ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज पूरे अकीदत के साथ जिले भर की मस्जिदों में अदा की जाएगी। वैसे तो इस्लाम में हर नमाज और हर जुमे की अहमियत है, लेकिन रमजान का आखिरी जुमा खास होता है। मोहम्मद साजिद ने बताया कि अलविदा का मतलब है किसी चीज के रुखसत होने का यानी रमजान हमसे रुखसत हो रहा है। इसलिए इस मौके पर जुमे में अल्लाह से खास दुआ की जाती है कि आने वाला रमजान हम सब को नसीब हो।
विज्ञापन

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। अलविदा के नमाज के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस कर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यहां अदा की जाएगी नमाज
शहर में बस स्टेशन के पीछे मस्जिद में, सक्सेना चौक के पास, नटवां, गबडुआ, परतावल, चौक, मिठौरा, चिऊटहां, गेरमा, सिसवा, मसिकारी टोला, हरपुर पकड़ी, कटहरी, जहदा, नौतनवां, ठूठीबारी, निचलौल, बरगदवां, परसा आदि क्षेत्रों के मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।

----------------
खूब हो रही है बाजारों में खरीदारी
ईद आने से पहले ही हर चेहरे पर खुशियां नजर आने लगी हैं। महिलाएं और बच्चे इसकी तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में कपड़ों और कॉस्मेटिक सामग्री की खरीदारी की जा रही है। घर सजाने की सामग्री भी बाजारों में बिक रही हैं। महिलाएं जहां डिजाइनर सूट आदि खरीद रही हैं, वहीं पुरुष कुर्ते पसंद कर रहे हैं। सिसवा, नौतनवां, महराजगंज, परतावल, फरेंदा, सोनौली, बरगदवां आदि बाजारों में जमकर भीड़ हो रही है। युवतियों में इस बार लैगिंग, टॉप सूट का क्रेज है। इसकी कीमत 1500 से 5 हजार रुपये तक है। सिसवां के रेडीमेड वस्त्र विक्रेता कृष्णा सुरेका ने बताया कि पंजाबी सूट की कीमत 7 हजार रुपये तक है। पेपर सिल्क सूट भी पसंद किया जा रहा है, जिसकी कीमत 1500 से 3 हजार रुपये तक है। कॉटन के सूट भी एक हजार से तीन हजार रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed