फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पारा ञ्च 42.8ए सीजन में पहली बार चली लू

पारा ञ्च 42.8ए सीजन में पहली बार चली लू

Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पारा ञ्च 42.8ए   सीजन में पहली बार चली लू
पारा @ 42.8°
विज्ञापन

सीजन में पहली बार चली लू
- एक जून को हल्की बूंदाबांदी की संभावना
- इस सीजन में मई का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सोमवार 42.8 डिग्री तापमान के साथ न सिर्फ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बल्कि गोरखपुर में पहली बार लू भी चली। स्थिति यह थी कि दोपहर से लेकर शाम तक सूरज की आंच से लोग झुलसते रहे। फिलहाल इस गर्मी से राहत की उम्मीद भी नहीं है। एक जून तक बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन यह भी ज्यादा राहत नहीं दिला पाएगी।
मई महीने का सामान्य तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस माना जाता है लेकिन सोमवार को तापमान बढ़कर 42.8 डिग्री पहुंच गया। साथ ही वातावरण में नमी कम होकर 16 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसी बीच 28 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने की वजह से लोग गर्म हवा के थपेड़ों से परेशान हो उठे। गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोगों को घर में भी चैन नहीं मिला। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को पहली बार लू (हीट वेव) चली। पारा भी सीजन का सबसे ज्यादा रहा है। अगले चार दिन तो गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 30 मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से एक जून को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


...तो ही गर्म हवा को मानते हैं हीट वेव
गर्मी के सीजन में गर्म हवाएं तो चलती ही हैं लेकिन इन्हें लू या हीट वेव नहीं कहा जाता। इसका मानक तय है। इसके अनुसार अगर किसी दिन का तापमान उस महीने के औसत तापमान से चार डिग्री या इससे ज्यादा होता है तो ही उस दिन चलने वाली गर्म हवाओं को लू कहते हैं। सीजन में सोमवार को यह स्थिति पहली बार उत्पन्न हुई। मई माह का औसत तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री बढ़कर 42.8 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed