{"_id":"5ceadb29bdec22078c36fde6","slug":"155889545019-gorakhpur-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय : हर ब्लॉक में बनेेगा मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय : हर ब्लॉक में बनेेगा मॉडल स्कूल
Mon, 27 May 2019 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में संचालित होने वाले कुछ परिषदीय विद्यालयों को अब मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से एक अंग्रेजी और एक हिंदी माध्यम से संचालित विद्यालय का चयन किया जाएगा। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से ऐसे विद्यालयों का चयन कर सूची देने के लिए कहा है।
शासन के अनुसार पिछले दो वर्षों में भौतिक परिवेश, फर्नीचर, टाइल्स, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण और चहारदीवारी के निर्माण से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, बैग, जूता मोजा, स्वेटर मुहैया कराए गए और कई विद्यालयों में शिक्षकों के व्यक्तिगत प्रयासों से डिजिटल कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन सब सुविधाओं का अभिभावकों पर सकारात्मक असर पड़ा है।
इसी कड़ी में अब शासन ने परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। खास बात है कि मॉडल स्कूलों को संवारने के लिए शासन की ओर से 23-23 लाख रुपये का बजट भी दिया जाएगा। गोरखपुर में 19 ब्लॉक हैं। शासन की मंशा के मुताबिक 38 विद्यालयों को अपग्रेड कर मॉडल स्कूल बनाए जाने की योजना है। इसका खाका बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
शासन के अनुसार पिछले दो वर्षों में भौतिक परिवेश, फर्नीचर, टाइल्स, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण और चहारदीवारी के निर्माण से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, बैग, जूता मोजा, स्वेटर मुहैया कराए गए और कई विद्यालयों में शिक्षकों के व्यक्तिगत प्रयासों से डिजिटल कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन सब सुविधाओं का अभिभावकों पर सकारात्मक असर पड़ा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अब शासन ने परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। खास बात है कि मॉडल स्कूलों को संवारने के लिए शासन की ओर से 23-23 लाख रुपये का बजट भी दिया जाएगा। गोरखपुर में 19 ब्लॉक हैं। शासन की मंशा के मुताबिक 38 विद्यालयों को अपग्रेड कर मॉडल स्कूल बनाए जाने की योजना है। इसका खाका बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मॉडल स्कूल में होंगी ये सुविधाएं
बाउंड्री वाल, शौचालय, टाइल्स-कोटा स्टोन, फर्नीचर, सोलर सिस्टम, पुस्तकालय, साइंस लैब, डिजिटल क्लास रूम, ह्वाहट बोर्ड, पेंटिंग, रनिंग वॉटर सुविधा, खेल सामग्री, माइक सिस्टम, ड्रम सिस्टम, वॉटर कूलर, झूले, खिलौने, साइंस मैथ और लैंग्वेज लैब, अग्निशमन यंत्र।नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।