{"_id":"5ce82183bdec22072f0a0908","slug":"155871685414-gorakhpur-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का सामान ही नहीं, अरमान भी आग में जल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का सामान ही नहीं, अरमान भी आग में जल गए
Fri, 24 May 2019 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
करैली गांव में आग से जला घर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। गांव करैली। वक्त शुक्रवार शाम छह बजे। हंसी-खुशी के माहौल में बेटी की शादी की तैयारियां और गीतों के बीच बनाई जा रही मिठाइयां। कुछ ऐसा ही माहौल था राममिलन के घर में। हो भी क्यों न शनिवार (आज) बेटी की शादी है। इसी माहौल में सिलिंडर का पाइप लीक होने से लगी आग से हंसी-खुशी के माहौल को गमगीन बना दी। इस आग में शादी का सामान और नकदी, जेवर ही नहीं एक पिता के अरमान भी जल गए।
करैली गांव निवासी राम मिलन की पुत्री की शनिवार को शादी है। बरातियों के स्वागत के लिए घर मिठाइयां बन रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में लीक होने के चलते आग लग गई। जब तक लोग कुछ समय पाने आग ने भयावह रूप ले लिया। घर आग की चपेट में आ गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते घर में रखा एक लाख नकद, तीस हजार के कपड़े, 50 हजार का जेवर, बर्तन, अनाज आदि जल गए। सूचना पाकर पहुंचे ब्लाक प्रमुख बघौली पंचराम ने पांच हजार रुपये की मदद दी। लेखपाल लक्ष्मीकांत और कानूनगो वसीम अहमद ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
गांव के लोग शादी की तैयारियाें में जुटे
ग्राम प्रधान मुन्ना ने बताया कि बेटी की शादी तय दिन ही होगी। इसके लिए चंदा जुटाया जा रहा है। शनिवार सुबह विदाई का सभी सामान और अन्य वस्तुओं की खरीदारी होगी। गांव में आगे आकर सहयोग कर रहे हैं।