फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमएमयूटी शोधार्थी पाएंगे विशेष छात्रवृति

एमएमयूटी शोधार्थी पाएंगे विशेष छात्रवृति

Thu, 23 May 2019 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
एमएमयूटी शोधार्थी पाएंगे विशेष छात्रवृति
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 1993 बैच के पुरातन छात्रों ने विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति देने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। पुरातन छात्रों ने मेधावी शोधार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को 28. 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस राशि के ब्याज से प्रतिवर्ष बीटेक तृतीय वर्ष एवं एमसीए द्वितीय वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. एसएन सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र प्रो. एएन तिवारी एवं पुरातन छात्रों की ओर से 1993 बैच के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पुरातन छात्र एवं विश्वविद्यालय की आईटीसी विभाग में सह प्राध्यापक दयाशंकर सिंह ने हस्ताक्षर किया। 25 एवं 26 दिसंबर को एमएमएमयूटी में 1993 बैच के छात्रों के सिल्वर जुबली सम्मेलन में पुरातन छात्रों ने शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में बुधवार को 1993 बैच के प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 28 लाख रुपये दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि शेष राशि भी जल्द ही दे दी जाएगी।
विज्ञापन

-

इन्हें दी जाएगी राशि

  • - बीटेक तृतीय वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को
  • - बीटेक तृतीय वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को
  • - बीटेक तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
  • - बीटेक तृतीय वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
  • - बीटेक तृतीय वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
  • - एमसीए द्वितीय वर्ष के एक प्रतिभाशाली छात्र को।
-

इन इंजीनियरों ने दी राशि

पवन त्रिपाठी, विकास कपूर, रामशरण सिंह, अतुल अग्रवाल, अमित सक्सेना, रणधीर सिंह, मो. एहतेशामउल हक, अजय पांडेय, अशोक भाटिया, अतुल कुमार डोभाल, बीसी पांडेय, समीर अस्थाना, विनय कुमार मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, मनोज शुक्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed