{"_id":"5ce44003bdec220766495fa3","slug":"155846251919-gorakhpur-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध पात्रता परीक्षा : 20 विषयों की मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध पात्रता परीक्षा : 20 विषयों की मेरिट लिस्ट जारी
Thu, 23 May 2019 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा के 20 विषयों की मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी गई है। सफल अभ्यर्थियों की शोध पंजीकरण प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। जल्द ही पांच और विषयों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
शोध पात्रता परीक्षा के समन्वयक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कुलपति प्रो. वीके सिंह से मंजूरी मिलने के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर जाकर 25 मई से अर्हता प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी वैधता दो वर्ष की रहेगी। पंजीकरण प्रक्रिया एक से 21 जुलाई तक चलेगी। इससे पहले ही नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत होगी। कृषि संकाय के एग्रोनॉमी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, रक्षा अध्ययन, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, गणित, माइक्रोबायोलॉजी, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत और उर्दू की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। दूसरी तरफ भूगोल के विभागाध्यक्ष प्रो. शिवाकांत सिंह ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 जून से 4 जुलाई के बीच कराया जाएगा।