{"_id":"5cd47825bdec22075a3bceee","slug":"151557428261-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर एक्सप्रेस का ब्रेक लॉक, निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर एक्सप्रेस का ब्रेक लॉक, निकला धुआं
Fri, 10 May 2019 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन का पहिया ठीक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सहजनवां। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस 12, 13 तथा गार्ड कोच का बृहस्पतिवार शाम ब्रेक अचानक लॉक होने से पहिए से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने की सूचना पर ट्रेन को सहजनवां रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन से धुआं निकलते देख यात्री उतरकर भागने लगे। सूचना पर एसपीआरए नार्थ अरविंद पांडेय, एसओ सहजनवां डीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुला ली गई थी।
इस दौरान ट्रेन करीब 44 मिनट तक खड़ी रही। तकनीकी खामियों के दूर होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। सहजनवां के स्टेशन मास्टर आरके सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या आई थी जिसे दूर कर लिया गया।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।