फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शतरंज प्रतियोगिता एक अप्रैल से

शतरंज प्रतियोगिता एक अप्रैल से

Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता एक अप्रैल से
शहर में जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय
विज्ञापन

स्तर के शतरंज खिलाड़ी
- यूपी स्टेट अंडर-13 फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता पहली अप्रैल से
- जीडी गोयनका स्कूल और जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोररखपुर। जीडी गोयनका यूपी स्टेट अंडर-13 फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का आगाज पहली अप्रैल को जीडी गोयनका स्कूल में होगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 20 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों के साथ 25 जिलों के 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों के ठहरने और खाने की व्यवस्था आयोजक मंडल की ओर की जाएगी। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक पीसी बरोड़ होेंगे।
जीडी गोयनका स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पांडेय और जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष पीबी सिंह ने बुधवार को स्कूल परिसर में बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दोनों संस्थानों की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। जिले में पहली बार आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फीडे रेटिंग आधार पर खेली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय आर्बीटर अनिल कुमार रायजादा प्रतियोगिता के चीफ आर्बीटर होंगे। फीडे रेटिंग प्रतियोगिता होने के कारण अखिल भारतीय शतरंज संघ पूरी प्रतियोगिता पर नजर बनाए रखेगा।
विज्ञापन


स्कूली नेशनल प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो-दो खिलाड़ियों को स्कूली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि 20 हजार रुपये है। बालक और बालिका वर्ग में पांचवें स्थान तक के खिलाड़ियों को शील्ड और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ दोनों वर्गों में आठ-आठ सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed