फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा की किसान रैली-8

नए अंदाज से जनता की नब्ज टटोल गए पीएम मोदी, युवाओं के सिर चढ़कर बोला वही जादू

Mon, 25 Feb 2019 01:06 AM IST
Priyesh Mishra राजन राय/टीपी शाही, गोरखपुर
राजन राय/टीपी शाही, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 25 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की किसान रैली-8
गोरखपुर रैली में समर्थकों का आभार करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। 23 जनवरी 2014 की चुनावी सभा के बाद अब। पांच साल का अंतराल। तब मानबेला, इस बार खाद कारखाना मैदान। भीड़ का मूड भी वैसा ही। मोदी का जनता से संवाद की अदा भी पहले जैसी। शंखनाद के बीच योगी-मोदी और मोदी-मोदी के नारे। यही नहीं, चुटीले अंदाज से मोदी ने जब भी विपक्षियों पर कटाक्ष किए तो जनता की प्रतिक्रिया भी पहले जैसी ही। वैसा ही जोश और उत्साह। फर्क था तो मोदी की भाषण शैली का। इस बार आक्रामकता की जगह गंभीरता से बातें समझाने वाला अंदाज ज्यादा था। तब ‘अबकी बार मोदी सरकार’, इस बार ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ के नारे थे।
विज्ञापन


मोदी का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा था। उनका हेलीकाप्टर जैसे ही खाद कारखाना परिसर पर मंडराया, हर निगाह उधर ही जम गई। सभा में पीएम मोदी कभी शिक्षक बनकर किसानों को समझाते नजर आए तो कभी सवाल कर लोगों से हामी भी भरवाई। बार-बार वह पिछली सरकारों से तुलना कर किसानों को नफा और नुकसान समझाने की कोशिश करते नजर आए। जनता का मूड भांपकर बीच-बीच में जोश भी दिलाया।
विज्ञापन


किसानों पर कांग्रेस का झूठ समझाते हुए प्रधानमंत्री ने जब कहा कि उन्हें पता नहीं था कि इस बार मोदी से पाला पड़ा है। फिर तो तालियों की गूंज उठीं। इसी बीच रुद्रपुर से आए उत्साही युवा कृष्ण मुरारी ने शंख बजाना शुरू किया तो तालियां मोदी-मोदी के नारे में बदल गईं। पीएम ने किसानों को समझाने की कोशिश की कर्जमाफी की जगह सम्मान निधि योजना किस तरह उनके हित में है तब भी चुटकी लेना नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब संसद में छह हजार रुपये किसानों को देने की बात कही तो ‘देखा, उनके चेहरे कैसे लटक गए थे।’ इस बार देर तक ‘मोदी जिंदाबाद’, ‘मोदी नाम विकास का’ और ‘फिर मोदी सरकार’ के नारे लगते रहे।

भीड़ भी वैसी ही, तब 12 थे अबकी निशाना 13 पर
वर्ष 2014 में न तो प्रदेश और न ही केंद्र में भाजपा की सरकार थी। फिर भी गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों की जनता मानबेला मैदान में उमड़ी थी। मैदान छोटा पड़ गया था। यह उत्साह सीटों में तब्दील हुआ। भाजपा ने इस क्षेत्र की 13 में से 12 लोकसभा सीटें जीतीं। इस बार की रैली में किसानों को बड़ा तोहफा देकर प्रधानमंत्री ने सभी तेरह सीटों पर जीत जमीन तैयार करने की कोशिश की। रैली का समय सुबह 11 बजे होने के कारण बलिया, आजमगढ़, मऊ सहित दूरदराज से आने वाले वाहन कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाए। यही हाल 2014 में भी था।

भाजपा झंडे के साथ लहराया तिरंगा
सभास्थल पर मीडिया गैलरी के पीछे भाजपा के झंडे के साथ तिरंगा भी लहराया गया। सात साल के अमन को कंधे पर बैठाये युवा ने तिरंगा थमा दिया। कुछ दूरी पर युवा भाजपा झंडा और तिरंगा लहराते रहे। कई बार भारत मां की जय, वंदे मातरम् के भी नारे लगे। महिलाएं भी पीछे न थीं।


युवक का उत्साह देख मुस्कराए मोदी
भाषण सुनने आए एक मुस्लिम युवा का उत्साह देख पीएम मोदी भी मुस्कराने लगे। सिर पर टोपी लगाए यह युवा बार-बार कुर्सी उठकर मोदी जिंदाबाद और मोदी-मोदी के नारे लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed