फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अराजकता का कारण होती है अनुशासनहीनता: योगी

अराजकता का कारण होती है अनुशासनहीनता: योगी

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अराजकता का कारण होती है अनुशासनहीनता: योगी
सभी केंद्र
विज्ञापन


अराजकता का कारण होती है अनुशासनहीनता: योगी
बोले, शोभायात्रा कोई प्रदर्शन नहीं, अनुशासन का पाठ पढ़ाती है
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शोभायात्रा कोई प्रदर्शन नहीं है। यह अनुशासन का पाठ पढ़ाती है। जिंदगी में प्रगति के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। खुद के साथ ही साथ समाज और देश के बेहतर निर्माण के लिए इसे जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा अनुशासनहीनता, अराजकता का कारण होती है।
मुख्यमंत्री बुधवार को एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना समारोह के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र को सशक्त व स्वावलंबी बनाने में शिक्षा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। परिषद के 86 साल के सफर को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1932 में देश गुलाम था। उस कालखंड में ब्रह्मलीन दिग्विजयनाथ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की। यहां के विद्यार्थियों के सामने एक आदर्श रखा जो विपरीत परिस्थितियों में काम करने के लिए प्रेरित कर सके। मातृ भूमि, धर्म, संस्कृति के प्रति हमारी क्या भूमिका होनी चाहिए, इसका एहसास दिलाने के लिए ब्रह्मलीन दिग्विजयनाथ हमेशा तत्पर रहे।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि आज यह संस्था सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नौ दिसंबर को गोरखपुर आने की भी घोषणा की। बताया कि स्थापना समारोह के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रपति अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कुलपति डॉ. भोलेंद्र को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कुलपति एवं महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ भोलेंद्र सिंह को याद करते उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कहा कि संस्था को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कुछ दिन पूर्व ही डॉ. भोलेंद्र सिंह का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed