फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तेरस पर धनवर्षा, खुशियों से नहाया बाजार

तेरस पर धनवर्षा, खुशियों से नहाया बाजार

Tue, 06 Nov 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 06 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
तेरस पर धनवर्षा, खुशियों से नहाया बाजार
कार्तिक की तेरस थी लेकिन रौनक और खरीदारी से सोमवार को बाजार में पूर्णिमा उतर आई। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। कार्तिक की तेरस थी लेकिन रौनक और खरीदारी से सोमवार को बाजार में पूर्णिमा उतर आई। धनवर्षा से व्यापारी गदगद दिखे। अनुमान के मुताबिक दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। गोरखपुर मंडल में सराफा कारोबार 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया गया। व्यापारियों ने कहा कि 2016 में नोटबंदी हुई थी। इसके बाद धनतेरस का बाजार फीका था। इस बार रौनक आई है। ज्यादातर प्रतिष्ठानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

50 करोड़ से ज्यादा का सराफा कारोबार

सराफा बाजार में रौनक रही। सोना, चांदी की अच्छी खरीदारी हुई। एश्प्रा ज्वैलर्स के निदेशक अतुल सराफ ने बताया कि धनतेरस का बाजार उम्मीदों पर खरा उतरा है। जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं, उसके मुताबिक गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज में करीब 50 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। गोरखपुर में करीब 25 करोड़ का कारोबार हुआ है। ठाकुर प्रसाद गोपालदास ज्वैलर्स के निदेशक योगेश अग्रवाल ने कहा कि इस बार धनतेरस का बाजार अच्छा रहा। श्री बेचू लाल विनोद कुमार ज्वैलर्स के मोहित सराफ, त्रिमूर्ति ज्वैलर्स, बैंक रोड के राजेश वालानी ने भी कहा कि ज्वेलरी के साथ ही सोने, चांदी के सिक्के खरीदे गए।
विज्ञापन

प्री बुकिंग के बाद भी मुश्किल से मिली बाइक

बढ़िया बिक्री से आटोमोबाइल कारोबारियों की बांछें खिल गईं। बाइक के साथ ही कारों की अच्छी बिक्री हुई। एक्सयूवी कार की मांग ज्यादा रही। पहले बुक की गईं गाड़ियां भी धनतेरस पर निकलवाई गईं। डीपी मोटर्स के मालिक नितिन मातनहेलिया ने बताया कि सोमवार को बाजार में अच्छी रौनक थी। शहर भर में हीरो मोटोकार्प की करीब 2000 बाइक बिकीं। मोटा-मोटा आकलन किया जाए तो कंपनी की 100 करोड़ रुपये की बाइक बिकी है। होंडा, बजाज, टीवीएस सहित अन्य कंपनियों की बाइकें भी खूब बिकीं। युवाओं में बुलेट, स्पोर्ट्स बाइक और स्कूटी खरीदने का क्रेज दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी बूम

इलेक्ट्रीकल और इलेक्ट्रानिक्स का बाजार भी फायदे का बताया गया। मोबाइल खूब बिके। रुंगटा एजेंसी के मालिक आनंद रुंगटा का कहना है कि पिछले साल से 25 फीसदी ज्यादा कारोबार हुआ। मिक्सी, गीजर, माइक्रोवेब ओवन सहित तमाम उपकरणों की जमकर खरीदारी गई। वैल्यू प्लस रिटेल के निदेशक गौरांग अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस का बाजार अच्छा रहा। वैल्यू प्लस ने उम्मीद के हिसाब से बिजनेस किया। जयसवाल टीवी पैलेस, सूबा बाजार के गणेश दत्त जयसवाल ने भी कारोबार अच्छा होने की बात कही। हालांकि ऑनलाइन कंपनियों के ऑफर की वजह से टीवी, फ्रिज का ऑफलाइन कारोबार कुछ प्रभावित रहा।

बर्तन बाजार में रौनक

धनतेरस पर बर्तन भी खूब बिके। सीताराम श्यामलाल की गोलघर और उर्दू बाजार स्थित फर्म से जबरदस्त बिक्री हुई। ठीक यही स्थिति शहर के अन्य व्यवसायियों की रही। कप, प्लेट, डिनर सेट की मांग ज्यादा रही। कैशरोल भी खूब बिके ।

कपड़ों का कारोबार उत्साहजनक

कपड़ा मार्केट में भी उल्लास का माहौल रहा। मेडिकल रोड स्थित वुमेनिया के निदेशक उत्कर्ष तिवारी का कहना है कि ग्राहकों को 30 फीसदी तक छूट दी गई थी। संगम साड़ी के प्रदीप टेकड़ीवाल, सुमंगल बनारस के वैभव सराफ, दीपशिखा के विनोद बरनवाल ने कहा पिछली बार से ज्यादा कारोबार हुआ। साड़ी, सूट की बिक्री अच्छी रही। जेंट्स कपड़ों की मांग भी अच्छी रही। जेएसके लाइफ स्टाइल पार्क रोड के निदेशक विक्रम अग्रवाल, बिग शॉप के विकास अग्रवाल और ड्रेस लैंड के आकाश अग्रवाल का कहना है कि धनतेरस पर अच्छा रिस्पांस मिला। रेडिमेड कपड़ों की अच्छी बिक्री हुई।


ऑनलाइन बिजनेस भी चमका
धनतेरस पर ऑनलाइन कारोबार में भी उछाल आया। ग्राहकों ने ऑनलाइन कंपनियों की ओर से दी जा रही छूट का फायदा उठाया। ग्राहकों ने टीवी, फ्रिज पर छह से आठ हजार रुपये तक की बचत की। ऑनलाइन कारोबार की वजह से इलेक्ट्रानिक व्यवसायी कुछ मायूस दिखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed