फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी

दिपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी

Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दिपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी
दीपावली पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की तैयारी
विज्ञापन

1.5 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दीपावली पर शहर से लेकर गांव तक रोशनी में जगमगाएंगे। बाशिंदे धूमधड़ाके के साथ त्यौहार मना सकेंगे। उनको बिजली की कोई समस्या नहीं आएगी। इस दौरान 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विद्युत निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही अगर कहीं पर कोई फॉल्ट होता है तो तुरंत ट्रांसफार्मर भी बदले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
दीपावली सात नवंबर बुधवार है। ऐसे में लोग त्यौहार मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं विद्युत निगम ने भी लोगों की खुशी में खलल न पड़े, इसकी तैयारी की है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक दीपावली पर शहर से लेकर गांव कस्बे तक 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी। बिजली की कोई कमी समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस समय जिले में 56 मिलियन यूनिट बिजली की जरूरत है। यह डिमांड के मुताबिक मिल रही है। अगर कहीं पर आपूर्ति में लोकल फॉल्ट की वजह से समस्या पैदा होती है तो अलग बात है, अन्यथा बिजली की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। त्योहार को देखते हुए 1.5 मिलियिन यूूनिट बिजली अतिरिक्त मिलेगी। साथ ही फॉल्ट भी तुरंत दुरुस्त दूर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि दीपावली पर 24 घंटे आपूर्ति की पूरी तैयारी कर ली गई है। कहीं पर कोई समस्या आने पर तत्काल उसे दूर कराने की कोशिश की जाएगी। दीपावली को देखते हुए 1.5 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। त्योहार पर पर्याप्त बिजली मिले, इसका पूरा इंतजाम कर लिया गया है। विद्युत निगम के कर्मियों को त्योहार के मद्देनजर सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed