{"_id":"5bb3a02d867a5570e9562150","slug":"151538498605-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम ने बस खराबी की बात नकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम ने बस खराबी की बात नकारी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। परिवहन निगम के अफसरों ने बस्ती में हुए हादसे में बस खराब होने की बात नकार दी है। निगम ने बस को धक्का देने की बात से भी इनकार किया है। गोरखपुर आरएम डीबी सिंह ने मंगलवार को मुख्यालय को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी।
रिपोर्ट के मुताबिक बस का सेल्फ स्टार्ट ठीक था और हेडलाइट भी जल रही थी। आरएम के मुताबिक दुर्घटना के बाद थाने में खड़ी बस को वीडियो रिकार्डिंग के बीच स्टार्ट किया गया तो कोई दिक्कत नहीं हुई। बस की हेडलाइट भी जल रही थी। आरएम का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि ट्रक चालक के अचानक दाहिने से बाएं आने से दुर्घटना हुई है। दुर्घटना के समय सभी यात्री बस के बगल में खड़े थे। मगर इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोमवार की रात बस को धक्का देते समय ट्राला ने यात्रियों को कुचल दिया था, जिससे सात लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।