{"_id":"5b9c12fc867a557ed0491759","slug":"151536955132-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मचारी अड़े, दूसरे दिन भी कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मचारी अड़े, दूसरे दिन भी कामकाज ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पार्षद और नगर निगम कर निरीक्षक के बीच विवाद के विरोध के दूसरे दिन शुक्रवार को भी नगर निगम का माहौल गरम रहा। समन्वय समिति के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारियों ने सपा पार्षदों जियाउल इस्लाम और इरशाद अहमद पर कार्रवाई के लिए रैली निकालकर नारेबाजी की और कार्य बहिष्कार जारी रखा। उधर कार्य बहिष्कार के चलते दूसरे दिन भी टैक्स वसूली ठप रही।
नगर निगम कर निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव व वार्ड नंबर 49 के पार्षद इरशाद अहमद के बीच हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई होने तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ व प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा सभी कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए शेषनाथ पांडेय व देवानन्द तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारी फ रहान अहमद पर झूठा मुकदमा दर्ज करके धरना खत्म करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र्र पांडेय ने कार्रवाई न होने पर सभी कूड़ा गाड़ियों को रोक देने की चेतावनी दी। इस दौरान राम आधार दास, दीपक श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र मिश्रा, विपिन श्रीवास्तव, याकूब खान, श्याम बिहारी सिंह, मनोज तिवारी, विशाल श्रीवास्तव, रामानन्द यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

जियाउल पर धमकी देने का आरोप
निगम के कर्मचारी फरहान अहमद ने सपा पार्षद जियाउल इस्लाम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कर्मचारी का कहना है कि सपा महानगर अध्यक्ष व पार्षद जियाउल इस्लाम ने उनके खिलाफ बेबुनियादी एफ आईआर दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। फरहान का कहना है कि उन्होंने कभी ओडीएफ नोडल अधिकारी के तौर काम नहीं किया है। इसके लिए वह खुद जियाउल के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराएंगे। उधर जाफ रा बाजार पार्षद इरशाद अहमद और टैक्स इंस्पेक्टर विशाल श्रीवास्तव के बीच बुधवार को हुए विवाद को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज की जांच की। क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने बताया कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि टैक्स इंस्पेक्टर प्राइवेट व्यक्तियों से सर्वे करा रहे हैं।
विज्ञापन