फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Campaign for the end of the Khasra-Rubella will begin on September 24 in UP.

यूपी में 24 सितंबर से शुरू होगा खसरा-रूबेला के खात्मे का अभियान

Tue, 10 Jul 2018 01:35 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 10 Jul 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Campaign for the end of the Khasra-Rubella will begin on September 24 in UP.
गोरखपुर। देश में हर साल करीब 49 हजार बच्चों को मौत की नींद सुला देने वाले खसरा और जर्मन खसरा (रूबेला) के 2020 तक सफाए का लक्ष्य केंद्र सरकार ने तय किया है। इसके लिए पूरे देश में अभियान छेड़कर इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के विभिन्न राज्यों में वृहद टीकाकरण अभियान की तिथियां घोषित कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में खसरा-रूबेला के खिलाफ जंग 24 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से पहले गुजरात, आसाम, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में वृहद टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए पहले से तैयारियां जारी थीं। यूनिसेफ इंडिया की सूचना अधिकारी सोनिया सरकार ने बताया कि जिन राज्यों में जल्द टीकाकरण शुरू होना है, वहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यूपी में टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए जल्द ही एमआर (मिजेल्स-रूबेला) वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, महाराष्ट्र और बिहार में वृहद टीकाकरण अभियान के तहत नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को एमआर वैक्सीन पिलाई जाएगी। नियमित टीकाकरण में रोटा वायरस वैक्सीन की पहली डोज 6 से 12 सप्ताह की आयु में दी जाएगी और अंतिम डोज की अधिकतम आयु 32 सप्ताह होगी।
विज्ञापन



प्रदेश में जल्द ही बच्चों को एमआर वैक्सीन पिलाने के लिए वृहद अभियान छेड़ा जाना है। इससे पहले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम कब से शुरू होगा। इस बाबत अभी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पुष्कर आनंद, एडी हेल्थ

राज्य- टीकाकरण की तिथि

गुजरात- 16 जुलाई
झारखंड- 26 जुलाई
आसाम- 31 जुलाई
छत्तीसगढ़- 6 अगस्त
दिल्ली- अगस्त माह
यूपी- 24 सितंबर
जम्मू कश्मीर- सितंबर/अक्टूबर माह
त्रिपुरा- पांच सितंबर
नागालैंड- तीन अक्टूबर
मेघालय- अक्टूबर माह
बिहार- 15 नवंबर
महाराष्ट्र- 14 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed