फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 को आएंगे सीएम, मेला-महोत्सव में रहेंगे

12 को आएंगे सीएम, मेला-महोत्सव में रहेंगे

Thu, 04 Jan 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 04 Jan 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
12 को आएंगे सीएम, मेला-महोत्सव में रहेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जनवरी को गोरखपुर आएंगे। वह 15 जनवरी तक शहर में रह सकते हैं। मुख्यमंत्री गोरखपुर महोत्सव और गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेले के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मंदिर में ही प्रशासन, पुलिस, जीडीए और नगर निगम समेत कई विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर खिचड़ी मेले की तैयारी जांचेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव में 12 जनवरी की शाम उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र द्वारा लोक कलाओं के लोक नृत्य और स्थानीय कलाकारों से सजे ‘सबरंग’ के साथ ही सोन-चिरैया संस्थान और पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा अवधि लोक गायन, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के कार्यक्रम होने हैं। इसी तरह 13 जनवरी को महोत्सव के समापन पर आयोजित कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। इसका उद्घाटन राज्यपाल राम नाइक करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मकर संक्रांति पर 15 जनवरी की भोर में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के साथ ही उनकी पूजा अर्चना करेंगे। 16 जनवरी की सुबह उनके यहां से लखनऊ जाने की उम्मीद है। उनके आगमन को लेकर अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है मगर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed