फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टिकट के लिए सपा दफ्तर में चले लात-घूसे

टिकट के लिए सपा दफ्तर में चले लात-घूसे

Sat, 04 Nov 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Nov 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
टिकट के लिए सपा दफ्तर में चले लात-घूसे
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में पार्षद पद के टिकट वितरण के लिए चल रहा घमासान शनिवार को और गरमा गया। पार्टी कार्यालय में प्रत्याशियों का नाम तय करने के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पूर्व पदाधिकारी राजेंद्र यादव की जमकर पिटाई कर दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और पूर्व विधायक विजय बहादुर समेत कुछ पदाधिकारियों ने रकम लेकर टिकट बांटे और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जियाउल को पहले ही विरोध का अंदेशा था। यही वजह है कि उन्होंने खुद के बजाय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य किसान सिंह से सिंबल का वितरण कराया। सूत्रों का कहना है कि जियाउल सिंबल वितरण शुरू होने से पहले ही कार्यालय से निकल गए वर्ना कार्यकर्ताओं का गुस्सा उन पर भी फूट सकता था। टिकट वितरण में पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक भी पहुंची थी। सप्ताह भर पूर्व लखनऊ में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने जिला और महानगर के पदाधिकारियों पर इस मामले में नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद कुछ वार्डों में टिकट में बदलाव भी हुआ। इस मामले में जियाउल का पक्ष भी जानने का प्रयास किया गया मगर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को घेरा
टिकट वितरण में अनदेखी के लिए जिस समय सपा के पार्टी कार्यालय में लात-जूते चल रहे थे उसी समय 15-20 की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के पास जिलाध्यक्ष को घेर लिया और कई गंभीर आरोप लगाए। दोपहर ढाई बजे के करीब जिलाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर प्रेस क्लब से बाहर ही निकल रहे थे कि अख्तर जहां और नजमा बेगम के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को घेरकर महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और पूर्व विधायक विजय बहादुर पर तीन से पांच लाख रुपये लेकर अपने चहेतों को टिकट देने का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम लेकर टिकट वितरण का आरोप गलत है। दो-तीन वार्ड में टिकट के लिए विवाद है, जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।
- प्रहलाद यादव, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed