फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आईआरसीटीसी कराएगा सिंगापुर, मलेशिया की यात्रा

आईआरसीटीसी कराएगा सिंगापुर, मलेशिया की यात्रा

Wed, 11 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी कराएगा सिंगापुर, मलेशिया की यात्रा

विज्ञापन
गोरखपुर। सर्दी में अगर विदेश घूमने की प्लानिंग करने वाले हैं तो काम की खबर है। सस्ते पैकेज में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) सिंगापुर व मलेशिया की हवाई यात्रा के साथ तीन दिन दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराएगा। यह यात्रा 5 से 12 दिसंबर तक होगी और इसकी बुकिंग गोरखपुर से भी होगी।

इस टूर पैकेज में दो व तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 75 हजार रुपये तथा एक व्यक्ति के अकेले ठहरने पर 88 हजार रुपये देने होंगे। माता-पिता के एक साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का शुल्क 70 हजार रुपये और बगैर बेड के 62,500 रुपये लगेंगे। लखनऊ से कुआलालम्पुर, मलेशिया वाया सिंगापुर के सात दिनों व आठ रात वाले इस पैकेज में तीन दिन मलेशिया के सन-वे लैगून, इंडोर थीमपार्क के अलावा सिटी एवं दूर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि टूर पैकेज की बुकिंग के लिए यात्री लखनऊ के गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। गोरखपुर से मोबाइल नंबर 9794863609 पर कॉल कर बुकिंग की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed