{"_id":"59d691644f1c1bd0538b5f3c","slug":"151507234148-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफलाइटिस से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफलाइटिस से मौत
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस से मासूमों की मौत का सिलसिला जारी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित पांच मासूमों की मौत हो गई, वहीं 19 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमेें गोरखपुर से छह, कुशीनगर से चार, देवरिया, बलिया व सिद्धार्थनगर से दो-दो, गोंडा, संतकबीरनगर व बिहार से एक-एक मरीज शामिल हैं। जिन बच्चों की मौत हुई उनमें गोरखपुर का आलोक (60), मंजू देवी (23), बिहार का धीरज (6.5), गोंडा का सुमित (6.5) व सिद्धार्थनगर का मुजफ्फर हुसैन (8) शामिल है। आंकड़ों पर गौर करें तो मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 1435 मरीज भर्ती किए गए। इनमें 303 की मौत हो गई। वर्तमान समय में इंसेफलाइटिस से पीड़ित 142 मरीजों का इलाज चल रहा है।