फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पॉलीटेक्निक में पहली बार दीक्षांत समारोह

पॉलीटेक्निक में पहली बार दीक्षांत समारोह

Sat, 23 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में पहली बार दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
गोरखपुर।
पॉलीटेक्निक में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन दो अक्टूबर को किया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद से जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट पॉलीटेक्निक कॉलेज तैयारियों में जुटे हैं। समारोह में सत्र 2016 -2017 के टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मार्कशीट प्रदान की जाएगी।
पॉलीटेक्निक प्रशासन की ओर से जहां चीफ गेस्ट को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं मेधावियों के अभिभावकों को समारोह में शामिल करने निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। विद्यार्थियों की स्कूल ड्रेस ही उनके दीक्षांत समारोह का परिधान होगी। जिले में तीन सरकारी पॉलीटेक्निक के साथ एक अनुदानित समेत सात प्राइवेट पॉलीटेक्निक शामिल हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक, असुरन के प्रिंसिपल वीके राना ने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर शिक्षकों की अलग अलग टीम बनाकर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद टॉपर्स को फोन कर दो अक्टूबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की जानकारी दी जा रही है। समारोह सुबह की और शाम की पाली में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को गोल्ड मेडल और दूसरा स्थान हासिल करने वालों को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं राजकीय पॉलीटेक्निक, महिला के प्रिंसिपल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि महावीर जुट मील के जीएम एचके चौधरी होंगे। छह ट्रेड के टॉपर्स को समारोह को खास बनाने के लिए आधा दर्जन पुरातन छात्राओं से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


यहां मनाया जाएगा दीक्षांत समारोह
राजकीय पॉलीटेक्निक
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक
महामाया पॉलीटेक्निक, हरिहरपुर, खजनी
एमपी पॉलीटेक्निक एडेड
महामानव बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
केआईपीएम, गीडा
विकास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
लिटिल फ्लावर स्कूल
सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
आईटीएम, गीडा

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के टॉपर्स
आफरीन फातिमा (टेक्सटाइल डिजाइन), आंकाक्षा गौतम (कंप्यूटर साइंस), कुमारी रश्मि (इलेक्ट्रानिक्स), अर्चना प्रजापति (एमओएम), निधि दुबे (पीजीडीसीए), अंजलि पांडेय (आईटी)
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेक्निक के मेधावी
कौशल दुबे, प्रीति राय (गोल्ड)(इलेक्ट्रिकल), नील कमल निषाद, मनसा विश्वकर्मा (सिल्वर) (इलेक्ट्रिकल), अंजलि पांडेय, खुशबू (गोल्ड)( सिविल), अमन कुमार डालमिया, अनूप शर्मा (सिल्वर)( सिविल), रजत मिश्रा, राघवेंद्र( गोल्ड)(मैकेनिकल प्रोडक्शन), ज्योति सिंह, विक्रांत नागवंशी (सिल्वर)(मैकेनिकल प्रोडक्शन), शोयबा सगीर, राहुल मौर्य, (गोल्ड)( मैकेनिकल आटो), श्रुति जायसवाल, सतीश विश्वकर्मा (सिल्वर) (मैकेनिकल आटो), प्रियेश कुमार (गोल्ड) अतुल कुमार श्रेष्ठ (सिल्वर) (प्लास्टिक एंड मॉल्ड टेक्नोलॉजी), सूरज नायक, पूजा यादव (गोल्ड)(केमिकल) सरोज साहनी, सोनू मौर्या (सिल्वर) (केमिकल) सच्चिदानंद बिंद (गोल्ड) (पेंट), लोकेश प्रजापति (सिल्वर)(पेंट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed