{"_id":"598f1eef4f1c1b51368b461e","slug":"151502551791-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत पर गम में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत पर गम में डूबा शहर
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत ने शहर ही नहीं पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों ने मासूमों की मौत पर दुख जताया। कहीं शोक सभा तो कहीं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित की गई। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। संगठनों के प्रमुखों ने कॉलेज प्रशासन और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और मृतकों के घरवालों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए सरकार पर दबाव बनाया।
अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी सेे मरीजों की मौत होना अत्यंत दुखद बताया। जिलाध्यक्ष अताउल्लाह सिद्दीकी ने इसके लिए शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और कहा मुख्यमंत्री खुद मेडिकल कॉलेज की दुश्वारियों से भलीभांति परिचित हैं। फिर भी ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत होना निंदनीय है। सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन के कार्यवाहक मंत्री रामदरश ने पुर्दिलपुर में बैठक कर दो मिनट का मौन रखा। प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर ने घटना को हत्या बताते हुए पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने और जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर प्रभाकर मिश्रा, रामजी, रामकेवल, चुन्नीलाल, हरगोविंद, अमरनाथ, रामभवन, भुआल, विजय, सत्येंद्र, भागवत और शबनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छात्रनेताओं ने भी प्रदर्शन किया और इंसेफेलाइटिस पर जल्द नियंत्रण न पाने की स्थिति में प्रदेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। छात्र नेता अनूप मद्धेशिया ने घटना की आलोचना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा। इस मौके पर सौरभ, अभय, अमित, कुलदीप, संतोष, श्रवण, राजीव, सुधीर, रवींद्र, तुषार, शैलेंद्र, अभिजीत, संदीप, राहुल, श्याम, रवि, अमन और राजेश उपस्थित रहे।
पीपुल्स वॉयस मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके आनंद ने पैडलेगंज में बैठक कर शासन से दोषियों को जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर ज्ञानेंद्र, ओम प्रकाश, सोनू सिंह, एके गुप्ता, राम, जयेंद्र, संजय और सूरज उपस्थित रहे।
गोरखपुर मुस्लिम पीस कमेटी ने घटना के लिए पूरी तरह अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। अब्दुल जलील मजाहिरी का कहना था कि जब सब कुछ ध्यान में था तब भी ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। इस मौके पर अजीत अहमद, सैयद तहव्वर हुसैन, शौकत, नौशाद, हकीम, शब्बीर अहमद आदि उपस्थित रहे।
समाज सेवक सुभाष चंद्र अकेला ने शास्त्रीनगर में बैठक कर हादसे को जवाबदेही के अभाव का नजीता बताया और कहा इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। इस मौके पर मोहम्मद कलीम, सुनील, विजय, दीपक, चंदन, आदर्श, प्रिंस, समीर, जितेंद्र, सूरज, अल्ताफ, शशिबाला, वंदना, राजेश, आशीष आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम सेहरा ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और सीबीआई जांच के लिए दबाव बनाया। इस मौके पर राममूरत, योगेंद्र, अरविंद, संजय, रंजन और अजय उपस्थित रहे।
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनंत कीर्ति तिवारी का कहना है कि करोड़ों रुपये फंड अस्पताल को मिलते हैं। ऐसे में ऑक्सीजन जैसी बुनियादी चीज पर लापरवाही कैसे की जा सकती है। बीमारी से मौत कहने वालों को शर्म आनी चाहिए कि बीमारी के एक दो तीन बच्चों मर सकते हैं। इतनी मौतें ऑक्सीजन की कमी से ही हुई है।
यादव विकास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव ने मृतकों के घरवालों को 25-25 लाख रुपये देने की मांग की है। सर्वोदय भारत पार्टी के अध्यक्ष स्वामी डॉ. विनय ने उच्चाधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। नई उम्मीद (समाज सेवी संस्था) के महासचिव मारकंडेय ने टाउन हाल गांधी प्रतिमा पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
आदर्श महिला कल्याण समिति ने मेडिकल कॉलेज गेट पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चित्रा देवी, रूप रानी, स्वीटी गुप्ता, लालता चौधरी, विनोद कुमार, मंजीत सिंह, चंदन, मालती, प्रजापति, पुष्पा यादव और प्रीति उपस्थित रहीं।
डांस कंपीटिशन रद्द की
बालस्वर सेवा संस्थान की ओर से शाहपुर रैंपस में शनिवार को होने वाले जश्न-ए-आजादी पर देशभक्ति समूह नृत्य प्रतियोगिता रद्द कर दी गई। संस्था अध्यक्ष अचिंत लाहिड़ी, जितेंद्र देव उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव और नंदू मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने शनिवार को एक होटल में शोक सभा की।
राधा कृष्ण की वेशभूषा में नन्हों को याद किया
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज के मृतकों को एसएस एकेडमी के बच्चों ने कुछ इस अंदाज में याद किया कि सबकी आंखें नम हो गईं। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी, जबकि वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन के लिए एकेडमी पहुंचे थे। प्रधानाचार्या डॉ. निशि अग्रवाल और प्रबंधक डॉ. गिरि अग्रवाल ने कहा कि घटना बहुत दुखदायी है। कनिका, लक्ष्य, आरोही, अलफीसा, अलीशा, प्रियांश, शिवांश और अधर्व ने राधा, कृष्ण और गोपियों के पहनावे में कैंडल जलाकर मृतकों को याद किया।