फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीपीएल परिवारों को मिले निशुल्क विद्युत कनेक्शन

बीपीएल परिवारों को मिले निशुल्क विद्युत कनेक्शन

Sun, 23 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों को मिले निशुल्क विद्युत कनेक्शन
संतकबीरनगर। शहरी क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने के लिए रविवार को नगर पालिका व नगर पंचायतों में मेगा कैंप आयोजित हुआ। जिले में इस दौरान कुल 525 लोगों को कनेक्शन दिए गए। खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विद्युत सब स्टेशन पर मेगा कैंप का उद्घाटन सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने किया। लाभार्थियों में विद्युत कनेक्शन का प्रमाण पत्र देने के बाद उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा था, लेकिन अब सरकार ने शहरी क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को भी निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का अभियान शुरू किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश व केंद्र की सरकार काम कर रही है। इसी के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। यही नहीं अन्य वर्ग के लोगों को किस्तों पर कनेक्शन दिए जाने की व्यवस्था है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एके राय, एसडीओ अरविंद सिंह, अवर अभियंता अमित सिंह, महेंद्र दूबे, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, श्यामसुंदर वर्मा, सत्य प्रकाश सिपाही, सतविंदर पाल सिंह, बनार्जीलाल अग्रहरि, अश्वनी चौरसिया, विशाल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में आयोजित कैंप में विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि ऊर्जा विभाग प्रदेश के शहरी क्षेत्र में रहने वालें बीपीएल कार्ड धारकों को जो विद्युत कनेक्शन से अभी तक वंचित थे उन्हें निशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान कर रहा है। कैंप में विधायक द्वारा 250 बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन वितरित किया गया। इस दौरान एक्सईएन संजय सिंह,एसडीओ अजय गुप्ता,ईओ नगर पंचायत प्रदीप शुक्ला, अरुण सिंह,जर्नादन लाल श्रीवास्तव,दयाराम मिश्रा,राजेश त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि फूलचन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत हरिहरपुर में आयोजित कैंप में नगर के 83 गरीब परिवारों को कनेक्शन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसमें विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गांवों और शहरों के एक समान समुचित विकास के प्रयास में जुटी है। इससे पहले विधायक ने नगर पंचायत की दुलारी देवी, मीरा देवी, हमीदुन्निशा, सुदामा देवी आदि महिलाओं को नि:शुल्क कनेक्शन प्रमाण पत्र प्रदान करके योजना का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान एसडीओ रामसुधर, जेई केएन यादव, जेई एसडी प्रताप, दिगपाल पाल, गोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने निशुल्क कनेक्शन दिए गए
खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया - 40
गन्ना विकास विद्यालय - 55
नगर पंचायत मेंहदावल -250
नगर पंचायत मगहर -90
नगर पंचायत हरिहरपुर - 90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed