{"_id":"59690d774f1c1b1e0d8b4579","slug":"151500056951-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर स्प्रे कर उड़ा दिए 12 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर स्प्रे कर उड़ा दिए 12 हजार
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। फाजिल नगर बाजार के पूर्वांचल बैंक की शाखा में रुपये जमा करने आई एक महिला के चेहरे पर किसी केमिकल का स्प्रे मारकर उचक्कों ने 12 हजार रुपये उड़ा दिए। आंखों की जलन कम होने पर महिला ने देखा कि उसके हाथ में रुपयों की बजाय कागज की गड्डी है तो वह फूट - फूटकर रोने लगी। लोगों ने समझा बुझाकर महिला को घर भेजा।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के देवी चक गांव की रहने वाली पूनम देवी पत्नी कैलाश गुप्ता शुक्रवार को पूर्वांचल बैंक की फाजिलनगर शाखा में रुपये जमा करने आई थीं। खाते में रुपये जमा कराने के लिए यह महिला जमा पर्ची भराने के लिए इधर-उधर घूम रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक व्यक्ति महिला की मदद के लिए उसका फार्म भरने लगा। बातचीत के दौरान ही उसने महिला के चेहरे पर कोई केमिकल स्प्रे कर दिया। महिला का कहना है कि उसकी आंखों में अचानक जलन होने लगा और तभी उस व्यक्ति ने गड्डी थमाकर काउंटर पर जाने को कह दिया। आंख साफ करने के बाद देखी तो हाथ में नोट की जगह कागज की गड्डी थी। वह व्यक्ति भी बैंक परिसर से गायब हो चुका था। धोखाधड़ी का एहसास होते ही महिला रोने लगी। इसकी जानकारी होने पर बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे और मामले की जानकारी के लिए बैंक मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। इस पर बैंक प्रबंधक ने कैमरा खराब होने की बात बताई। इस बैंक शाखा में एक महीना पहले भी उचक्के एक महिला का 22 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। इस संबंध में एसओ पटहेरवा अशोक यादव का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई है। बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी से इसकी जानकारी ली जाएगी। पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।