{"_id":"5952b8b34f1c1b91278b4bbf","slug":"151498593459-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया बाईपास होगा शहर का सबसे खूबसूरत तिराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया बाईपास होगा शहर का सबसे खूबसूरत तिराहा
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
देवरिया बाईपास तिराहा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पैडलेगंज, छात्रसंघ समेत शहर के कुछ चौराहे तो अपनी भव्यता को लेकर अलग पहचान रखते हैं, पर तिराहे अभी ऐसी पहचान नहीं बना सके हैं, मगर अब देवरिया बाईपास शहर का सबसे खूबसूरत तिराहा बनने जा रहा है। इसके चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के मुताबिक 15 जुलाई तक यह तिराहा तैयार हो जाएगा। यह न केवल अपनी भव्यता बल्कि खूबसूरती को लेकर भी शहर के दूसरे तिराहों से अलग पहचान बनाएगा।
एक करोड़ की लागत से इस तिराहे के तीनों तरफ सात फीट तक सड़क बढ़ाई जा रही है। इसके बाद खाली जगह पर इंटरलॉकिंग और पौधरोपण होगा। इस क ाम को नवंबर में स्वीकृति मिली थी। अप्रैल तक इसे तैयार करने का टारगेट तय था, मगर बीच में ही विधानसभा चुनाव की वजह से काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। चुनाव बाद अब फिर काम में तेजी आई है। प्राधिकरण भी इसे जल्द तैयार कराने को लेकर गंभीर है। इसीलिए उसने 22 जून को काम करा रही फर्म राहुल कंस्ट्रक्शन को नोटिस देकर 15 दिन में निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी है। उधर फर्म के एमडी विमल चतुर्वेदी का कहना है कि काम बहुत पहले ही पूरा हो गया होता, मगर बाजार में गिट्टी की कमी से थोड़ी देर हो गई। अगले महीने तक हर हाल में तिराहा तैयार हो जाएगा।
ये खूबियां होंगी -
तिराहे के तीनों तरफ सात फीट चौड़ी होगी सड़क
तिराहे के बीच में बनेगा रोटरी
एलईडी लाइटों से चमचमाएगा तिराहा
तीनों तरफ खाली बची जगह की होगी इंटरलाकिंग
किनारे-किनारे पौधरोपण कराएगा प्राधिकरण
ट्रैफिक लोड कम होगा
देवरिया बाईपास तिराहे के चौड़ीकरण की जरूरत वहां भारी ट्रैफिक लोड की वजह से महसूस की गई। देवरिया की मुख्य सड़क को जोड़ने वाला बाईपास होने के साथ ही जीडीए, वाणिज्य कर विभाग, तारामंडल समेत प्राधिकरण की डेढ़ दर्जन से अधिक प्रमुख कॉलोनियों और सहारा इस्टेट होने की वजह से सड़क पर हमेशा गाड़ियों का रेला लगा रहता है। पिछले साल कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान ट्रैफिक विभाग के अफसरों ने इसे चौड़ा करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जीडीए ने तिराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार किया और नवंबर में टेंडर स्वीकृत हुआ। चौराहे के बीच में छोटा रोटरी होगा, जहां यातायात विभाग अपनी सुविधा के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर या फिर ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें लगाकर ट्रैफिक कंट्रोल कर सकेगा।