फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
अड्डा बाजार। हाईवे के संपतिहां चौराहा पर शनिवार को सुबह 11 बजे सड़क पार करने के दौरान बाईक पर पीछे बैठे एक 40 वर्षीय शख्स की ट्रक से कुचलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संतकबीरनगर निवासी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और बाइक को थाने लाया गया है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नौतनवां थाना क्षेत्र के सिसवा तौफीर के चिनगुद चौरसिया (40) सेमरा गांव से कोल्हुई होते बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक उनका भतीजा राजेश चौरसिया चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संपतिहां चौराहा पर अड्डा रोड के लिए बाइक दाहिनी तरफ मुड़ी। हाईवे पार करने के दौरान ही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक पर बैठे चिनगुद चौरसिया ऐसे गिर पड़े कि उनका सिर ट्रक के पिछले पहिया के नीचे आ गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक राजेश चौरसिया बाल-बाल बच गये। सूचना पाकर संपतिहां चौकी इंचार्ज शिवशंकर पांडेय, हेडकांस्टेबल चंद्रमौली मिश्र एवं सिपाही हेमंत शुक्ल मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज शिवशंकर पांडेय ने बताया कि ट्रक मुंबई से सामान लेकर नेपाल के भैरहवां जा रहा था। मृतक चिनगुद के भाई नंदलाल की तहरीर पर हिरासत में लिए गए ट्रक चालक निजामुद्दीन पुत्र किताबुल्लाह निवासी गांव कुसरा शहीद, थाना दुधारा, जनपद संतकबीर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed