{"_id":"5939b3b94f1c1b1d608b461d","slug":"151496953785-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार मंत्री के ट्वीट से सही हुआ लैंडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार मंत्री के ट्वीट से सही हुआ लैंडलाइन
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्राणिविज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. विनय सिंह के कार्यालय और घर का बीएसएनएल लैंडलाइन करीब दो महीनों से खराब पड़ा हुआ था। इसे सही कराने के लिए उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। आजिज आकर चार जून को उन्होंने दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा को ट्वीट कर समस्या बताई। बस फिर क्या था जो अधिकारी दो महीने से उनकी शिकायत की सुनवाई करना मुनासिब नहीं समझ रहे थे। वे अगले ही दिन उनके घर पहुंच गए और फोन ठीक कर दिया।
डॉ. विनय सिंह ने बताया कि फोन ठीक कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन के साथ टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। हर जतन के बाद भी सारे प्रयास विफल रहे। तीन बार एसडीओ को लिखित शिकायत की, पर नतीजा कुछ नहीं निकला। इस दौरान विभाग ने बिल भी भेज दिया। परेशान होकर उन्होंने दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा को ट्वीट किया। पांच जून को उनकी शिकायत बीएसएनएल को फारवर्ड होने की सूचना मिली। इसके बाद गुरुवार को बीएसएनएल के कर्मचारियों ने घर आकर फोन ठीक किया और ऑफिस बंद होने के कारण वहां का फोन सुबह ठीक करने का आश्वासन देकर लौट गए।