{"_id":"05c5ba7df523e8a63ebac71741f59a3a","slug":"15-thousend-samajvaadi-pensions-accont-files-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के 15 हजार खाते गड़बड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के 15 हजार खाते गड़बड़
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मंडल में समाजवादी पेंशन के खातोंके सत्यापन के दौरान कुल 3.22 लाख में से 15 हजार खाते गड़बड़ मिले। इनमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी कुशीनगर में हैं। कमिश्नर ने इन सभी खातों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। वहीं मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कुशीनगर के डीएम की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दिए जाने वाले दूध को लेकर की गई टिप्पणी ने शिक्षा विभाग के अफसरों के माथे पर बल ला दिया।
डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि स्कूलों में भैंस-गाय का नहीं बल्कि पाउडर का दूध पिलाया जा रहा है। इसपर कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एडी बेसिक को निर्देश दिया कि दूध की गुणवत्ता को लेकर समझौता नहीं किया जाएगा। योजना में पाउडर के दूध का कोई प्रावधान नहीं है।
कमिश्नर ने कहा कि जिन जिलों में सहायक श्रमायुक्त नहीं हैं उस जिले के सेवायोजन कार्यालय में श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए डीएम महराजगंज और कुशीनगर को विशेष तौर पर अपने जिले के सेवायोजन कार्यालयों में श्रमिकों का पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना के तहत डिलेवरी के बाद उनको पौष्टिक आहार देने के बारे में पूछने पर एडी हेल्थ ने बताया कि 100 रुपये भोजन के मद के अलावा भी धनराशि दी जाती है। इसपर कमिश्नर ने जानकारी दी कि कुशीनगर के गांव पिपरा हुमेल में एक महिला ने बताया कि नवंबर में डिलेवरी के बाद खाता दे दिया मगर अभी तक उसे धन नही मिला, एक महिला ने बताया कि भोजन में केवल दूध और बंद मिलता है। उन्होंने सभी सीएमओ को जांच कराने और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
समीक्षा बैठक के दौरान डीएम देवरिया अनीता श्रीवास्तव, कुशीनगर एम लोकेश, सीडीओ महराजगंज मारकंडेय शाही, देवरिया आलोक शेखर तिवारी सहित कई मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।